लाइव न्यूज़ :

पौराणिक कथाः क्या आप जानते हैं कैसे हुई मंगल ग्रह की उत्पत्ति? क्या है मंगल देव व भगवान शिव का नाता

By गुणातीत ओझा | Updated: September 15, 2020 16:08 IST

भगवान शिव की एक बार अंधकासुर नामक दैत्य ने उपासना की। शिव जी ने प्रसन्न होकर वरदान मांगने के लिए कहा। अंधकासुर ने वरदान मांगा कि मेरे रक्त की बूंदे जहां पर भी गिरे वहीं पर मैं फिर से जन्म लेता रहूं।

Open in App
ठळक मुद्देनवग्रहों में मंगल भगवान भूमि और भ्राता के रूप में जाने जाते हैं।इन्हें भू पुत्र, अंगारक और खुज नाम से भी जाना जाता है।

भगवान शिव की एक बार अंधकासुर नामक दैत्य ने उपासना की। शिव जी ने प्रसन्न होकर वरदान मांगने के लिए कहा। अंधकासुर ने वरदान मांगा कि मेरे रक्त की बूंदे जहां पर भी गिरे वहीं पर मैं फिर से जन्म लेता रहूं। शिवजी ने वरदान दे दिया। इस वरदान को पाकर दैत्य अंधकासुर ने चारों ओर तबाही फैला दी। शिवजी के इसी वरदान स्वरूप उसे कोई हरा नहीं सकता। इस दैत्य के अत्याचार से परेशान जनता ने शिव आराधना की और कहा कि आप इस संकट से छुटकारा दिलाएं। तब शिवजी और दैत्य अंधकासुर के मध्य घनघोर भीषण युद्ध हुआ।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि भगवान शिवजी जितनी बार अपने त्रिशूल से अंधकासुर को मारते और उसका रक्त धरती पर गिरते ही वह पुनः जीवित हो जाता। इस प्रकार युद्ध लड़ते हुए शिवजी के पसीने की बूंदें धरती पर गिरी, जिससे धरती दो भागों में फट गई और मंगल ग्रह की उत्पति हुई। शिवजी के त्रिशूल के वार से घायल अंधकासुर का सारा रक्त इस नए मंगल ग्रह में मिल गया और धरती लाल हो गई। अंधकासुर का अन्त हुआ। शिवजी ने इस नए ग्रह को पृथ्वी से अलग कर ब्राह्मड में फेंक दिया। यही कारण है कि मंगलदोष की शांति के लिए मंगलनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए लोग आते है। इस मंदिर में मंगल देव यानि शिव स्वरूप हैं। मंगल भगवान का स्वरूपज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि नवग्रहों में मंगल भगवान भूमि और भ्राता के रूप में जाने जाते हैं। इन्हें भू पुत्र, अंगारक और खुज नाम से भी जाना जाता है। मंगलदेव को चार हाथ वाले त्रिशूल और गदा धारण किए हुए दर्शाया गया है। यदि कुण्डली में मंगल ग्रह अशुभ स्थिति में है तो मंगलनाथ की पूजा से मंगल ग्रह की शांति होती हैं। व्यक्ति ऋण-मुक्त होकर धन लाभ ¬प्राप्त करता है। मंगल ग्रह का रत्न है, मूँगा। मूँगा धारण करने पर अशुभ परिणाम कम हो जाते है। किस दिन होती है विशेष पूजा ?मंगलनाथ मंदिर में प्रतिवर्ष मार्च में आने वाली अंगारक चतुर्थी को विशेष पूजा अर्चना होती है। इस दिन यहां पर विशेष यज्ञ हवन किए जाते है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा करने से मंगलदेव तुरंत ही प्रसन्न हो जाते है।

टॅग्स :धार्मिक खबरेंभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल