Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद बनेंगे ये दुर्लभ राजयोग, इन 3 राशिवालों की होगी मोटी कमाई
By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2026 15:22 IST2026-02-14T15:22:59+5:302026-02-14T15:22:59+5:30
महाशिवरात्रि पर इस पर 12 शुभ योग (प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, साध्य, शिव, शुक्ल, शोभन, सर्वार्थसिद्ध, चंद्रमंगल, त्रिग्रही, राज और ध्रुव) और 4 राजयोग एक साथ रहेंगे।

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद बनेंगे ये दुर्लभ राजयोग, इन 3 राशिवालों की होगी मोटी कमाई
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व, रविवार 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन होंगे। धार्मिक दृष्टि के अलावा ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस बार की शिवरात्रि खास रहेगी। दरअसल, ग्रह-नक्षत्रों की दुर्लभ स्थिति के कारण इस दिन 300 साल बाद बेहद खास संयोग बनने जा रहा है।
महाशिवरात्रि पर इस पर 12 शुभ योग (प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, साध्य, शिव, शुक्ल, शोभन, सर्वार्थसिद्ध, चंद्रमंगल, त्रिग्रही, राज और ध्रुव) और 4 राजयोग एक साथ रहेंगे। इन चार योगों में पहला बुधादित्य राजयोग जो सूर्य-बुध की युति से बनता है। दूसरा लक्ष्मी नारायण राजयोग है, जो बुध-शुक्र की युति से निर्मित होता है। तीसरा शुक्रादित्य योग (सूर्य-शुक्र की युति से) और चौथा चतुर्ग्रही (सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति से) योग जो कि कुंभ राशि में बनेगा। इन संयोगों का बेहद शुभ प्रभाव 3 राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। जिसके प्रभाव से इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।
इन 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
मकर राशि वालों के लिए महा शिवरात्रि बेहद खास रहेगी। आप पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसेगी। जिस वजह से आपके सारे काम बनने शुरू हो जायेंगे। धन संचय और निवेश के लिए शुभ समय है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग हैं।
सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली है।
मेष राशि वालों के लिए ये योग करियर के लिहाज से शानदार साबित होंगे। आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।