लाइव न्यूज़ :

Mahashivratri 2020: महाशिवरात्रि के दिन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में नहीं कर सकेंगे प्रवेश, राज्य सरकार ने जारी किया ये फरमान

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 20, 2020 11:50 IST

सरकार ने ऐसा कदम इसलिए उठाया है क्योंकि मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने के लिए वीवीआईपी लोग पहुंचे जिनकी वजह से व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी।

Open in App

भगवान भोलेनाथ का पावन पर्व यानी महाशिवरात्रि 21 फरवरी को है। इससे पहले राज्य सरकार ने एक फरमान जारी किया है। फरमान यह है कि इस साल महाशिव रात्रि के दिन गर्भगृह में प्रवेश निषेध होगा। 21 फरवरी से महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन तक महाकालेश्वर मंदिर 24 घंटे तक खुला रहेगा।

आपको बता दें कि सरकार ने ऐसा कदम इसलिए उठाया है क्योंकि मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने के लिए वीवीआईपी लोग पहुंचे जिनकी वजह से व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। इन वीवीआईपी लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर थे। 

देवेंद्र फडनवीस और अनुराग ठाकुर के साथ 50 से ज्यादा सदस्य गर्भगृह के बाहर भीड़ के रूप में खड़े हो गए थे। इसकी वजह से कतार में खड़े आम लोगों को बाबा के दर्शन नहीं हो पाए। करीब आधे घंटे तक आम लोग बाबा के दर्शन नहीं कर पाए। व्यवस्था ध्वस्त होने की वजह से राज्य सरकार ने फरमान जारी कर दिया।

मंदिर प्रशासक एसएस रावत ने बताया कि आम श्रद्धालुओं को बिना किसी दिक्कत के बाबा के दर्शन हों इसके लिए जिले के प्रभारी सज्जन सिंह ने निर्देश दिए हैं। निर्देश में उन्होंने कहा है कि महाशिवरात्रि के दिन गर्भगृह में प्रवेश निषेध रहेगा।

टॅग्स :भगवान शिवधार्मिक खबरेंहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद