लाइव न्यूज़ :

Mahashivaratri 2022: शिवरात्रि पर पांच ग्रहों का बन रहा है योग, राशि के अनुसार करें ये उपाय

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2022 14:04 IST

महाशिवरात्रि के दिन 12वें भाव में मकर राशि में पांच ग्रहों का योग बनेगा। शनि ग्रह की इस राशि में मंगल और शनि के साथ-साथ बुध, शुक्र और चंद्रमा ग्रह होंगे।

Open in App

महाशिवरात्रि 01 मार्च, बुधवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास कृष्ण की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि के दिन दो शुभ संयोग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन पंचग्रही योग में शिवजी की पूजा की जाएगी। फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि  01 मार्च को तड़के 03 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होगी, जिसका समापन 02 मार्च को रात 01:00 बजे होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन 12वें भाव में मकर राशि में पांच ग्रहों का योग बनेगा। शनि ग्रह की इस राशि में मंगल और शनि के साथ-साथ बुध, शुक्र और चंद्रमा ग्रह होंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति बनी रहेगी। चौथे भाव में राहु वृषभ राशि में रहेगा, जबकि केतु दसवें भाव में वृश्चिक राशि में रहेगा। महाशिवरात्रि पर आप अपनी राशि के अनुसार, शिव पूजा कर सकते हैं। 

मेष राशि

महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को शहद और गुड़ अर्पित करें। शिवजी को मसूर की दाल अर्पित करने से कर्ज मुक्ति होती है।

वृषभ राशि

महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को चावल अर्पित करें। दूध से शिवजी का अभिषेक करें। इससे आपके जीवन के सारे अभाव दूर होंगे।

मिथुन राशि

महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को गन्ने का रस अर्पित करें। 1008 बेल पत्र ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शिवजी को अर्पित करने से जीवन की रूकावटें दूर होंगी।

कर्क राशि

महाशिवरात्रि के दिन पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। इससे न केवल चंद्र ग्रह से मिल रही पीड़ा दूर होगी, बल्कि पितृ भी प्रसन्न होते हैं।

सिंह राशि

महाशिवरात्रि पर काले पत्थर के शिवलिंग पर लाल चंदन का लेप करें। शिवजी को गुड़हल के पुष्प अर्पित करें। 

कन्या राशि

महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को 108 बेल पत्र और 108 धतूरे अर्पित करें। शिव स्तोत्र का पाठ करें। इससे से आपको नौकरी, व्यापार सभी में लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि

महाशिवत्रि के दिन शिवजी को केसर का दूध अर्पित करें। इसके साथ ही गरीबों को खीर खिलाएं।

वृश्चिक राशि

महाशिवरात्रि के दिन ॐ अन्गारेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। दूध और घी से शिवजी का अभिषेक करें।

धनु राशि

महाशिवरात्रि पर शिवजी को इत्र अर्पित करें। गुलाब के पुष्पों से शिवजी का शृंगार करें। शिवजी के सहस्त्र नाम का पाठ करें। सारे संकट दूर होंगे।

मकर राशि

महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि के जातकों को शिवजी का जलाभिषेक करें। शिवजी को काले तिल अर्पित करें। तिल से बनी मिठाई अर्पित करें।

कुंभ राशि

इस दिन कुंभ राशिवालों को दूध, दही, शक्कर, घी, शहद सभी से शिवजी का अभिषेक और ॐ शिवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।शिवाष्टक का पाठ करें। कार्यो की बाधाएं दूर होंगी

मीन राशि

महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का अभिषेक केसर के दूध या पंचामृत से करें। शिवजी को जनेऊ अर्पित करें।

टॅग्स :महाशिवरात्रिज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य