लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि पर इन 5 राशि वालों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, आज शाम तक जरूर कर लें ये 2 काम

By उस्मान | Updated: March 3, 2019 14:58 IST

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2019): वैसे तो नीलकंठ महादेव की सभी भक्तों पर असीम कृपा रहती है लेकिन कुछ राशि वाले लोगों पर वो कुछ ज्यादा मेहरबान रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसे भक्तों के लिए शिव जी सुखों का भंडार खोल देते हैं। 

Open in App

भगवान भोलेनाथ का महापर्व महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2019) 4 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। शिवजी के भक्त इस दिन उपवास रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं। कहते हैं इस दिन सच्चे मन से शिवलिंग पर एक लौटा पानी चढ़ाने से शिवजी खुश हो जाते हैं और सारी मनोकामनाओं को पूरा कर देते हैं। 

वैसे तो नीलकंठ महादेव की सभी भक्तों पर असीम कृपा रहती है लेकिन कुछ राशि वाले लोगों पर वो कुछ ज्यादा मेहरबान रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसे भक्तों के लिए शिव जी सुखों का भंडार खोल देते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ग्रहों में परिवर्तन होने की वजह से राशियों पर काफी असर देखने को मिलता है। ग्रहों में फेरबदल होने की वजह से अच्छा प्रभाव भी पड़ता है और बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है, जिससे इन पांच राशियों को फायदा हो सकता है। 

1) तुला राशितुला राशि के लोगों के लिए शिव की उपासना से अधिक लाभ हो सकता है। भगवान शिव आपकी मनचाही इच्छा पूरी कर सकते हैं। महादेव के साथ-साथ संकटमोचन हनुमान की भी विशेषरूप से तुला राशि वाले लोगों पर कृपा बनी रहती है।

 

2) कुंभ राशिकुंभ राशि वाले छात्रों को ज्यादा परिश्रम करने से मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्राप्त होगें और पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन भी खत्म होगी। खासकर इस राशि के लोगों पर सोमवार के दिन महादेव की विशेष रूप से कृपा बनी रहेगी। 

3) मेष राशि अगले एक हफ्ते तक भगवान शिव मेष राशि वालों पर बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। इस राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के बहुत सारे अवसर प्राप्त होने वाले हैं। आपके जीवन से धन की समस्या दूर होने वाली हैं। इसके लावा प्रेम करने वाले लोगों को उनके प्रेम में सफलता मिलेगी। 

4) मकर राशि मकर राशि वाले लोगों के ऊपर महादेव की विशेष कृपा बन रही है। छात्रों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही आपका मन भी पढ़ाई में लगने लगेगा।

5) कर्क राशिकर्क राशि वालों पर भगवान शिव बहुत मेहरबान होते हैं। इस राशि के लोग भगवान शिव की भक्ति में हमेशा लीन रहते हैं। इस राशि के लोग भगवान शंकर का कोई भी व्रत या त्योहार पर उपवास रखना नहीं छोड़ते हैं। भगवान शिव इस राशि के लोगों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू त्योहारज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स