महाशिवरात्रि: लव मैरिज, नौकरी, धन, व्यापार में तरक्की, स्वस्थ जीवन, संतान प्राप्ति के लिए करें शिवजी के इन 10 मंत्रों का जाप

By उस्मान | Updated: March 2, 2019 07:46 IST2019-03-02T07:46:56+5:302019-03-02T07:46:56+5:30

Maha Shivratri 2019: महादेव अपने भक्तों को शक्ति, सुरक्षा, स्वास्थ्य, जीवन, करियर से लेकर विवाह तक उनकी इच्छानुसार फल देते हैं।

Maha Shivratri 2019: lord shiva mantra in hindi for wealth, love marriage, success, marriage, job, child, health, sleep | महाशिवरात्रि: लव मैरिज, नौकरी, धन, व्यापार में तरक्की, स्वस्थ जीवन, संतान प्राप्ति के लिए करें शिवजी के इन 10 मंत्रों का जाप

फोटो- पिक्साबे

भगवान शिव भोलेनाथ के रूप में पूजनीय हैं. ऐसा माना जाता है कि वे अपने भक्त के सच्चे स्नेह से आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। इतना ही नहीं, पवित्र मन और सही रीति-रिवाजों से उनकी पूजा करने वालों की मनोकामना जल्दी पूरी होती है. हिंदू धर्म में, भगवान शिव को निराकार, असीम, पारमार्थिक, अपरिवर्तनीय निरपेक्ष, अजेयता के प्रतीक के रूप में चित्रित किया जाता है

भगवान शिव की पूजा कैसे करें
प्राचीन ग्रंथ के अनुसार, भोलेनाथ को खुश करने के लिए शिवलिंग पर साफ जल के साथ बेल के पत्ते चढ़ाने चाहिए। भगवान शिव को मंत्रों के साथ भी अभिषेक किया जा सकता है।

महादेव अपने भक्तों को शक्ति, सुरक्षा, स्वास्थ्य, जीवन, करियर से लेकर विवाह तक उनकी इच्छानुसार फल देते हैं।विशेष रूप से विलंबित विवाह के मामले में, वैदिक विद्वान भक्तों को भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। पंडित दिवाकर आपको भगवान शिव के कुछ मंत्र बता रहे हैं जिनका जाप करने से आपको शादी, करियर, धन आदि की प्राप्ति हो सकती है।

उनके दिल के लिए शिव मंत्र
ॐ हरम हृदयम नमः

उनके सिर के लिए शिव मंत्र 
ॐ ह्रीं शिरसे स्वाहा

उनके जटा (बालों) के लिए शिव मंत्र 
ॐ ह्रूं शिखायै वषट्

उनकी आभा के लिए शिव मंत्र:
ॐ हरिम कवचाय हुम

उनकी आंखों के लिए शिव मंत्र 
ॐ ह्रौं नेत्र त्रय वौषट्

उनकी भुजाओं के लिए शिव मंत्र 
ॐ ह्रीं अस्त्राय फट्

इन मंत्रों के बाद, भक्त को भगवान शिव के पांच मुखों को दर्शाते हुए शिव के मूल के मुख पहलुओं की भी पूजा करनी चाहिए।

ॐ ह्रीं सद्योजाताय नमः
ॐ ह्रीं कामदेवाय नमः
ॐ ह्रीं वामदेवाय नमः
ॐ ह्रीं अघोराय नमः
ॐ ह्रीं तत्पुरुषाय नमः
ॐ ह्रीं ईशानाय नमः

Web Title: Maha Shivratri 2019: lord shiva mantra in hindi for wealth, love marriage, success, marriage, job, child, health, sleep

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे