लाइव न्यूज़ :

Maha Shivratri 2019 : जानिये महाशिवरात्रि पर पूजा का सही समय और मुहूर्त

By उस्मान | Updated: February 28, 2019 11:57 IST

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन की मान्यता इतनी ज्यादा है कि कहा जाता है कि भगवान शिव पर एक लोटा जल चढ़ा देने भर से वो प्रसन्न हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

Open in App

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2019) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। इस साल महाशिवरात्रि  का पर्व 4 मार्च को है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि का व्रत सबसे महत्वपूर्ण होता है। 

भगवान शिव में आस्था रखने वाले लोग महाशिवरात्रि व्रत जरूर करते हैं। इस दिन व्रत में, कुछ भक्तों को बिना पानी के व्रत रहते देखा गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन की मान्यता इतनी ज्यादा है कि कहा जाता है कि भगवान शिव पर एक लोटा जल चढ़ा देने भर से वो प्रसन्न हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

इतना ही नहीं इस दिन किसी भी प्रहर अगर भोले बाबा की आराधना की जाए, तो मां पार्वती और भोले त्रिपुरारी दिल खोलकर कर भक्तों की कामनाएं पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि पर पूरे मन से कीजिए शिव की आराधना और पूरी कीजिए अपनी हर कामना। 

महाशिवरात्रि का नाम अंतर्मन में आते ही भगवान शिव के अनेक रूप शिव, शंकर, रूद्र, महाकाल, महादेव, भोलेनाथ आदि स्मरण होने लगते हैं। देवों के देव महादेव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सबसे अधिक प्रभावशाली मंत्र महामृत्युंजय मंत्र माना जाता है। यही वह मंत्र है, जो अकाल मृत्यु का भय और अपशकुन को टालने की क्षमता रखता है।

 

महाशिवरात्रि पर पूजा का सही समय और मुहूर्त (Maha Shivratri 2019 Puja Timings and Muhurat)

4 मार्च 2019 को चतुर्दशी तिथि शुरू होने पर शाम 4: 28 बजे सही समय और 5 मार्च 2019 को चतुर्दशी तिथि समाप्ति पर शाम 7: 07 बजे तक पूजा का शुभ मुहुर्त होगा।

निशिता काल में पूजा का सही समय दोपहर 12:18 से लेकर दोपहर 1:07 बजे तक रहेगा।

5 मार्च 2019 को महाशिवरात्रि पारण का समय सुबह 06: 54 से लेकर के दोपहर 03: 37 तक रहेगा।

रात्रि के प्रथम पहर में पूजा का समय शाम 6: 31 बजे से रात के 9:37 बजे तक रहेगा।

रात्रि के दूसरे पहर में पूजा का समय रात के 9: 37 बजे से लेकर दोपहर के 12:43 बजे का होगा।

तृतीय पहर में पूजा का समय दोपहर 12: 43 बजे से लेकर सुबह 03: 48 बजे का होगा।

चौथे पहर में 03: 48 से लेकर सुबह 06: 54 बजे के बीच पूजा का सही समय होगा।

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल