लाइव न्यूज़ :

माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का है खास महत्व, जानें शुभ मुहूर्त और बहुत कुछ

By अंजली चौहान | Updated: February 4, 2023 14:19 IST

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का खास महत्व है। भक्त गंगा नदी में स्नान करते हैं पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत का संकल्प लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में है विशेष महत्व।माघ महीने में पड़ने वाले पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है जो माघ माह का आखिरी दिन माना जाता है। इस साल 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी।

हिंदू धर्म में व्रत, स्नान और दान का काफी महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति दान, व्रत आदि करता है भगवान उससे बहुत प्रसन्न रहते हैं। माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि को स्नान-दान के लिए हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना गया है। इस दिन को माघ महीने का अंतिम दिन माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की मान्यता वर्षों से हिंदू धर्म में चली आ रही है। 

इस पर माघ पूर्णिमा की तिथि को लेकर लोगों के बीच काफी उलझन है कि आखिर माघ पूर्णिमा 4 फरवरी को है या 5 फरवरी को? तो इसका जवाब है हमारे पास....

माघ पूर्णिमा कब है?

मान्यताओं के अनुसार, स्नान और दान के लिए हमेशा सूर्योदय की तिथि को शुभ माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 4 फरवरी रात 9 बजकर 29 मिनट पर माघ पूर्णिमा शुरू होगी और 5 फरवरी रविवार को रात 11 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में सूर्योदय की मान्यता के अनुसार 5 फरवरी को पूर्ण स्नान किया जाएगा और माघ पूर्णिमा से संबंधित सभी नियमों का पालन किया जाएगा। स्नान का शुभ समय 5 फरवरी को सुबह 5 बजकर 22 मिनट से सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक का है।

क्या है महत्व?

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार माघ महीने में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण कर प्रयागराज में पूजन, स्नान, गरीबों को दान देते हैं, इसलिए कहा जाता है  कि इस दिन प्रयाग में गंगा स्नान करने से समस्त दुख-रोग कट जाते हैं और लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है।

माघ पूर्णिमा की पूजन विधि 

- माघ पूर्णिमा के दिन प्रात: काल उठकर नदी में स्नान करना चाहिए। अगर आपके आस-पास गंगा नदी नहीं है तो घर में ही पानी में गंगा जल की कुछ बूंदे डालकर स्नान करें।- स्नान करने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देकर उनकी पूजा करें।- इसके बाद व्रत संकल्प लेकर भगवान कृष्ण की पूजा करें।- इस दिन किसी गरीब को दान करना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए जरूरतमंदों को दान दें।- माघ पूर्णिमा के दिन पितरों का तर्पण करना चाहिए, काले तिल का उपयोग कर पितरों का तर्पण करने शुभ माना जाता है।

(Disclaimer: प्रस्तुल लेख में मौजूद जानकारी की पुष्टि Lokmat Hindi नहीं करता है। इन मान्यताओं और जानकारियों को मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

टॅग्स :हिंदू त्योहारत्योहारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल