लाइव न्यूज़ :

Magh Purnima 2020: माघ पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी, जानिए आप कब तक कर सकते हैं स्नान और दान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 07:09 IST

Magh Purnima 2020: माघ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत इस बार 8 फरवरी को ही शाम 4.01 बजे से हो चुकी है। इसका समापन आज (9 फरवरी) को दोपहर 1.02 बजे हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देMagh Purnima 2020: नदियों के किनारे स्नान के लिए जुटे श्रद्धालुमान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए देवता भी धरती पर आते हैं

Magh Purnima 2020: माघ पूर्णिमा का पर्व आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में देश भर की नदियों के किनारे लोग स्नान के लिए जुटे हैं। दरअसल, इस दिन के साथ ही माघ माह का समापन हो जाएगा। साथ ही प्रयागराज में संगम किनारे चल रहा एक माह का कल्पवास भी आज के दिन के साथ पूर्ण होता है।

हिंदू धर्म में इस दिन को स्नान और दान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवता भी धरती पर आते हैं प्रयागराज के संगम में स्नान करते हैं। माघ माह को दरअसल सावन और कार्तिक की तरह ही बेहद पवित्र महीना कहा गया है। इसलिए भी इस दिन का महत्व बहुत बढ़ जाता है।

Magh Purnima 2020: दोपहर एक बजे तक है पूर्णिमा तिथि

माघ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत इस बार 8 फरवरी को ही शाम 4.01 बजे से हो चुकी है। इसका समापन आज (9 फरवरी) को दोपहर 1.02 बजे हो रहा है।

ऐसे में इस बार माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 8 फरवरी की शाम 6.05 बजे से शुरू हो रहा है और ये 9 फऱवरी को दोपहर तिथि खत्म होने तक रहेगा। इस लिहाज से 9 फरवरी को तड़के तारों की मौजूदगी में स्नान को बेहद शुभ है। पद्म पुराण के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान के बाद ध्यान और तप करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साधक को मुक्ति और बैकुंठ की प्राप्ति होती है।

Magh Purnima 2020: स्नान के बाद जरूर करें दान

माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और भगवान विष्णु के जप का बहुत महत्व है। इस दिन स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें गरीब व्यक्तियों को दान दें।

दान की चीजों में तिल सहित गर्म कपड़े, अन्न आदि जरूर शामिल करें। साथ ही गरीब व्यक्तियों और ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दान दें। माघ पूर्णिमा के मौके पर संत रविदास की भी जयंती मनाई जाती है।

टॅग्स :माघ मेलापूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद