लाइव न्यूज़ :

मासिक राशिफल (सितंबर 2020) : यह महीना कई राशियों के लिए है शुभ, जानें राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका यह महीना

By गुणातीत ओझा | Updated: August 31, 2020 17:20 IST

Open in App

मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र पर थोड़ी उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि के जातकों को ग्रहों के गोचर के परिणामस्वरूप इस माह सेहत और नौकरी के संदर्भ में प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जबकि प्यार और दाम्पत्य जीवन के लिए समय शुभ होगा।

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। जहाँ सेहत के लिहाज़ से आपको जागरूक रहने की सलाह दी जाती है, वहीं करियर के लिए यह माह अच्छी सौगात लेकर आएगा। 

कर्क राशि के लोगों को, इस पूरे ही माह अपने करियर, प्रेम जीवन, शिक्षा एवं सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहने की ज़रूरत होगी।

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना बेहद आम रहने वाला है। आपको कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में उचित ढंग से सोचने-समझने की सलाह दी जाती है। 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह माह करियर और पारिवारिक जीवन के संदर्भ में शुभ परिणाम लेकर आएगा।

तुला राशि के लोगों के लिए इस माह आपको कार्य क्षेत्र पर भाग्य का और अपनी सेहत का भरपूर फायदा मिलेगा। हालांकि छात्रों को थोड़ा अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है। 

वृश्चिक राशि के जातकों को इस पूरे ही माह अपने दाम्पत्य जीवन का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। हालाँकि बीच-बीच में कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव भी हो सकता है, लेकिन समय के साथ वो भी आप दूर कर पाने में सफल होंगे। 

धनु राशि के जातकों के लिए सितंबर का ये माह प्रेम जीवन के लिए थोड़ा चुनौती पूर्ण साबित होगा। लेकिन कार्यक्षेत्र पर आप अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे जिससे लाभ की प्राप्ति भी होगी। 

मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज़ से सितम्बर बेहद अनुकूल रहेगा। हालांकि वैवाहिक जातकों को अपने साथी से जुड़ी कोई परेशानी तनाव दे सकती है। 

कुम्भ राशि के लोगों के लिए यह महीना काफी शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको आर्थिक फायदा मिलेगा। नौकरी पेशा जातक इस समय भाग्य का साथ मिलने से भरपूर फायदा उठाते नज़र आएँगे, हालाँकि प्रेमी जातकों को अपने रिश्ते में संभलकर चलने की ज़रूरत होगी। 

मीन राशि के लोगों के लिए यह महीना सामान्य फल लेकर आएगा। इस महीने आपके करियर और पारिवारिक जीवन में अनुकूलता आएगी।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत