लाइव न्यूज़ :

Lunar Eclipse 2020: आज रात उपच्छाया चंद्र ग्रहण, इस साल कितनी बार लगेगा ग्रहण और कब-कब भारत में आएगा नजर, जानें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2020 08:25 IST

Lunar Eclipse: उपच्छाया चंद्र ग्रहण उस समय लगता है, जब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा चंद्रमा, 'पेनुम्ब्रा' (धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है.

Open in App
ठळक मुद्देLunar Eclipse: आज रात लगेगा उपच्छाया चंद्रग्रहण, रात 10.36 से होगा शुरूइस साल दो सूर्य ग्रहण और चार चंद्रग्रहण लगेंगे, भारत में केवल तीन नजर आएंगे

सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल इस वर्ष दुनियाभर के खगोल प्रेमियों को दो सूर्य ग्रहणों और चार चंद्र ग्रहणों समेत ग्रहण के 6 रोमांचक दृश्य दिखाएगी. हालांकि, भारत में इनमें से केवल तीन खगोलीय घटनाओं के ही नजर आने की उम्मीद है. इस वर्ष ग्रहणों की खगोलीय घटनाओं का सिलसिला शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात लगने वाले उपच्छाया चंद्रग्रहण से शुरू होगा. 

कब-कब लगेंगे ग्रहण इस साल

नववर्ष का पहला ग्रहण भारत में दिखाई देगा. भारतीय समयानुसार इसकी शुरूआत शुक्रवार यानी आज रात 10:36:00 बजे होगी और यह रात 02:44:04 बजे खत्म होगा. इस साल पांच और छह जून की दरम्यानी रात दूसरा उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा. 21 जून को वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. उसे भी भारत में देखा जा सकेगा. इसके बाद पांच जुलाई और 30 नवंबर को सिलसिलेवार दो उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेंगे. 

हालांकि, दोनों ग्रहण भारत में नहीं देखे जा सकेंगे, क्योंकि दोनों खगोलीय घटनाएं जब होंगी उस वक्त भारत में दिन होगा. वर्ष का छठा और आखिरी ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में 14 दिसंबर को लगेगा. यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा, क्योंकि उस वक्त देश में रात होगी. वर्ष 2019 में दुनिया के अलग-अलग इलाकों में तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्र ग्रहण नजर आए थे.  

क्या है उपच्छाया चंद्र ग्रहण? 

उपच्छाया चंद्र ग्रहण उस समय लगता है, जब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा चंद्रमा, 'पेनुम्ब्रा' (धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है. इस समय चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर कटी हुई प्रतीत होती है और ग्रहण को चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछाई के रूप में देखा जा सकता है. 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल