लाइव न्यूज़ :

आज से 5 महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, 25 नवंबर के बाद ही होंगे शुभ कार्य

By गुणातीत ओझा | Updated: July 1, 2020 15:33 IST

मान्यता है कि भगवान विष्णु इस दिन से पाताल में राजा बलि के द्वार पर निवास करके कार्तिक शुक्ल एकादशी को लौटते हैं। इन चार माह में मांगालिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज देवशयनी एकादशी व्रत है। आषाढ़ शुक्लपक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली देवशयनी एकादशी आज मनाई जा रही है।मान्यता है कि भगवान विष्णु इस दिन से पाताल में राजा बलि के द्वार पर निवास करके कार्तिक शुक्ल एकादशी को लौटते हैं।

Devshayani Ekadashi 2020: आज देवशयनी एकादशी व्रत है। आषाढ़ शुक्लपक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली देवशयनी एकादशी आज मनाई जा रही है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु क्षीर-सागर में शयन करते है। मान्यता है कि भगवान विष्णु इस दिन से पाताल में राजा बलि के द्वार पर निवास करके कार्तिक शुक्ल एकादशी को लौटते हैं। इन चार माह में मांगालिक कार्य नहीं किए जाते हैं। चार माह बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रबोधिनी एकादशी को योग निद्रा से श्री हरि विष्णु जाग्रत होते हैं।

शुभ काम वर्जित

इन चार माह में तपस्वी भ्रमण नहीं करते बल्कि एक ही स्थान पर रहकर तपस्या करते हैं। आज के दिन से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। 5 माह का चातुर्मास होगा। चार महीने शुभ काम वर्जित रहेंगे। देवशयनी से देवप्रबोधिनी एकादशी के बीच के समय को चातुर्मास कहा जाता है। यह भी कहा जाता है कि चातुर्मास में वर्षा ऋतु के आगमन के साथ कई तरह के कीटाणु व सूक्ष्म रोग जंतु उत्पन्न होते हैं। जल की बहुलता और सूर्य का प्रकाश भी भूमि पर काफी कम म‍िलता है। इसलिए इस दौरान क‍िसी भी आयोजन-प्रयोजन से बीमारियों और अन्य दिक्कतों के बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

हावी रहती हैं नकारात्मक शक्तियां

मान्यताओं के अनुसार जब भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं तब पृथ्वी पर सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती हैं, इसलिए इन दिनों में  धार्मिक कार्य, पूजा, हवन और जाप किए जाते हैं। चातुर्मास देवशयन के मध्य नियमों में सिर्फ यही कारण है कि आप पूरी तरह से ईश्वर की भक्ति में डूबे रहें, अधिकांश समय ईश्वर की पूजा-अर्चना करें ताकि आत्मबल को मजबूती प्राप्त हो।

जानें देवशयनी एकादशी व्रत का महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत ही महत्व है। खास तौर पर जब आषाढ़ महीने की देवशयनी एकादशी आती है। माना जाता है जो भी इस एकादशी का व्रत रखता है और भगवान विष्णु का नाम जपता है उसके सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं और हर मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल