लाइव न्यूज़ :

सोमवार को इन 7 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, होगी हर इच्छा पूरी

By मेघना वर्मा | Updated: November 25, 2019 07:18 IST

शिवपुराण में ऋषियों के पूछने पर स्वंय भगवान शिव ने अपने अभिषेक का महत्व बताया था। शास्त्रों में कामना की प्राप्ति के लिए अनेक प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक का वर्णन मिलता है। 

Open in App
ठळक मुद्देआप सोमवार का व्रत नहीं कर सकते तो आप शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं।सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय बताया जाता है।

सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय बताया जाता है। शास्त्रों में भी सोमवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो लोग भगवान शिव की मन से उपासना करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है। सिर्फ यही नहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो सोमवार का व्रत भी किया करते हैं। 

अगर आप सोमवार का व्रत नहीं कर सकते तो आप शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं। शिवपुराण में ऋषियों के पूछने पर स्वंय भगवान शिव ने अपने अभिषेक का महत्व बताया था। शास्त्रों में कामना की प्राप्ति के लिए अनेक प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक का वर्णन मिलता है। 

आइए आपको बताते हैं आप शिव जी का किस-किस द्रव्य से अभिषेक कर सकते हैं।

1. जल

भगवान शिव को जल की धारा बेहद प्रिय है। आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर साफ और शुद्ध जल से अभिषेक कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जलवृष्टि होती है और ये बहुत शुभ होता है।

2. गन्ने का रस

भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से भी किया जाता है। माना जाता है कि गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है। इससे घर की दरिद्रता भी दूर भागती है। 

3. गाय का दूध

भगवान शिव का गाय के दूध से भी अभिषेक होता है। शास्त्रों की मानें तो जिन दंपत्तियों को संतान नहीं होती वह शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें तो उन्हें संतान की प्राप्ती हो जाती है। 

4. शक्कर मिश्र दूध

अगर बुद्धि की जड़ता या अपने अंदर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म करना हो तो दूध में शक्कर मिलाकर भोले भंडारी को हर सोमवार चढ़ाएं। इससे बहुत लाभ होता है। 

5. शहद

शास्त्रों की मानें तो सोमवार को भगवान शिव पर शहद से अभिषेक करना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं शहद से अभिषेक करने पर पापों का नाश होता है। सिर्फ यही नहीं बहुत से रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

6. घी

भगवान शिव का घी से भी अभिषेक होता है। कहते हैं ऐसा करने वाले को जीवन भर आरोग्यता आती है और वंशकी वृद्धि होती है। 

7. गंगाजल

गंगाजल से शिव का अभिषेक करना सबसे शुभ माना जाता है। अगर आप भी किसी तीर्थ पर जा रहे हों और वहां का शुद्ध जल लाएं हो तो उससे भी भगवान शिव का अभिषेक किया जा सकता है। 

टॅग्स :भगवान शिवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

क्रिकेटVIDEO: सूर्यकुमार यादव पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और दर्शन किए, देखें वीडियो

पूजा पाठKarwa Chauth 2025: सरगी करने का सही समय क्या? जानें करवा चौथ व्रत के दौरान क्या करें, क्या न करें

पूजा पाठKarwa Chauth 2025: पहली बार किसने रखा था करवा चौथ का व्रत, कैसे हुई इसकी शुरुआत? जानें यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय