Laxmi Puja 2019: दिवाली पर इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी
By मेघना वर्मा | Updated: October 18, 2019 13:01 IST2019-10-18T13:01:39+5:302019-10-18T13:01:39+5:30
इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को मनायी जाएगी। वहीं धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मीकी विधि-विधान से पूजा की जाती है।

Laxmi Puja 2019: दिवाली पर इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी
दिवाली की तैयारियों में पूरा देश व्यस्त है। कोई सजावट का सामान खरीद रहा है तो कोई घर पर पूजा की तैयारियों में जुटा है। वहीं कुछ लोग अपने घर की सफाई भी कर रहे हैं। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की मन से पूजा करने से कभी कंगाली नहीं आती।
इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को मनायी जाएगी। वहीं धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस वाले दिन मां लक्ष्मी सब पर कृपा करती हैं। यही कारण है कि इस दिन की पूजा खास तरीके से की जाती है।
दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाले धनतेरस को लेकर काफी मान्यताएं हैं। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धन्वन्तरि देव की उपासना भी की जाती है।
आइए आपको बताते हैं मां लक्ष्मी की पूजा करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
1. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय सफेद या गुलाबी रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। मान्यता है कि ये रंग मां लक्ष्मी के दिल के बहुत करीब है।
2. कोशिश करें की दिवाली वाले दिन मध्य रात्रि के समय मां लक्ष्मी की पूजा करें। लक्ष्मी के पूजन के लिए मध्य रात्रि को सबसे उत्तम बताया गया है।
3. मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ध्यान दें कि उनकी प्रतिमा या मूर्ती पर लक्ष्मी मां कमल के फूल पर बैठीं हों। उनकी ऐसी ही प्रतिमा का शुभ माना जाता है।
4. मां लक्ष्मी की पूजा करते समय जब भी उनके मंत्रों का जाप करें तो वो स्फटिक की माला को लेकर करें। इसका असर सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी होता है।
5. मां लक्ष्मी को इत्र समर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएंगे तो इसे भी बहुत शुभ बताया जाता है।
धनतेसर के दिन बहुत से लोग खरीददारी भी करते हैं। धनतेसर के दिन खरीददारी की अलग मान्यता होती है। इस दिन सोने या चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। सिर्फ यही नहीं धनतेरस के दिन बहुत से लोग घर के लिए नई झाड़ू भी खरीदते हैं इसे भी काफी शुभ माना जाता है।

