Lakshmi Panchami 2020: लक्ष्मी पंचमी पर कीजिए मां लक्ष्मी के इन 10 मंत्रों का जाप, कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी
Lakshmi Panchami 2020: लक्ष्मी पंचमी पर कीजिए मां लक्ष्मी के इन 10 मंत्रों का जाप, कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2020 09:17 IST2020-03-29T09:17:54+5:302020-03-29T09:17:54+5:30
Next
Lakshmi Panchami 2020: देवी लक्ष्मी की पूजा से सभी तरह की आर्थिक तंगी भी दूर होती है। इस दिन मां लक्ष्मी के स्त्रोत पाठ और मंत्र जाप से भी लाभ होता है।
Lakshmi Panchami 2020: लक्ष्मी पंचमी पर कीजिए मां लक्ष्मी के इन 10 मंत्रों का जाप, कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी
Highlightsमां लक्ष्मी की साफ मन से पूजा करने पर सुख और समृद्धि मिलती है। हिन्दू पंचाग के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को लक्ष्मी पंचमी मनाई जाती है।
आज नवरात्रि का पांचवा दिन है। नवरात्रि के पांचवे दिन ही मां लक्ष्मी की पंचमी मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की मन से पूजा करने वाले उपासक को शुभ फल प्राप्त होता है। हिन्दू पंचाग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को लक्ष्मी पंचमी मनाई जाती है। जिसमें उपासक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी उपासना करते हैं। नवरात्रि के पांचवे दिन यह त्योहार मनाया जाता है। इसे बसंत पंचमी भी कहते हैं।
माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की साफ मन से पूजा करने पर सुख और समृद्धि मिलती है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है। देवी लक्ष्मी की पूजा से सभी तरह की आर्थिक तंगी भी दूर होती है। इस दिन मां लक्ष्मी के स्त्रोत पाठ और मंत्र जाप से भी लाभ होता है।
आइए आपको बताते हैं कि देवी लक्ष्मी के कुछ मंत्र और आरती-
पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पंचमी - 29 मार्च पंचमी तिथि शुरू - 12:17 AM (29 मार्च) पंचमी तिथि समाप्त - 02:01 AM (30 मार्च)
लक्ष्मी मंत्र: 1 ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।
श्री लक्ष्मी मंत्र : 2 ॐ आं ह्रीं क्रौं श्री श्रिये नम: ममा लक्ष्मी नाश्य-नाश्य मामृणोत्तीर्ण कुरु-कुरु सम्पदं वर्धय-वर्धय स्वाहा:।