लाइव न्यूज़ :

Labh Panchami 2019: कल है लाभ पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त-महत्व और पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: October 31, 2019 12:11 IST

Labh Panchami 2019: लाभ पंचमी, मानव जीवन में सुख और समृद्धि लाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल लाभ पंचमी 1 नवंबर को मनाई जाएगी।मान्यता है कि लाभ पंचमी वाले दिन भगवान गणेश की उपासना करने से सौभाग्य की प्राप्ती होती है।

कार्तिक का महीना शुरू होते ही त्योहारों और तीजों की झड़ी सी लग जाती है। इसी माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सौभाग्य पंचमी या लाभ पंचमी भी कहा जाता है। खासकर गुजरात राज्य में इस त्योहार की सबसे अधिक मान्यता होती है। 

लाभ पंचमी, मानव जीवन में सुख और समृद्धि लाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन शिव की पूजा करने से जातक की सभी सांसारिक कामनाएं पूरी होती हैं साथ ही घर में सुख और शांती आती है। इस बार लाभ पंचमी का ये पर्व एक नवंबर को पड़ रहा है। 

लाभ पंचमी का महत्व

मान्यता है कि लाभ पंचमी वाले दिन भगवान गणेश की उपासना करने से सौभाग्य की प्राप्ती होती है। कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन जो जातक मन से भगवान शिव और गणेश को पूजता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। कुछ जगहों पर दीपावली के दिन नए साल की शुरुआत होती है और सौभाग्य पंचमी वाले दिन व्यापार और कारोबार में तरक्की-विस्तार के लिए शुभ माना जाता है। 

लाभ पंचमी का शुभ मुहूर्त

लाभ पंचमी तिथि- 1 नवंबरपंचमी तिथि की शुरुआत- 01:01 AM(1 नवंबर)पंचमी तिथि का समापन- 12:51 AM(2 नवंबर)पूजा का शुभ मुहूर्त- 06:36 AM- 10:19AM तकपूजा की अवधि- 3 घंटे 43 मिनट तक

लाभ पंचमी की पूजा विधि

1. लाभ पंचमी के दिनन सुबह उठकर स्नानादि करें और सूरज को जल चढ़ाएं।2. इसके बाद शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और गणेश की प्रतिमाओं की पूजा करनी चाहिए।3. सुपारी पर मौली लपेटकर चावल के अष्दल पर श्रीगणेश के रूप में विराजित करना चाहिए।4. चंदन, सिंदूर, अक्षत, फूल, दूर्वा से भगवान गणेश की पूजा करना चाहिए।5. भगवान शिव को भस्म, बिल्वपत्र, धतूरा, सफेद वस्त्र अर्पित करें।6. गणेश जी को मोदक और शिवजी को दूसरे सफेद पकवान का भोग लगाएं।

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल