लाइव न्यूज़ :

आज विश्वकर्मा पूजा करने वाले गावें ये आरती, भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करेंगे सकल सृष्टि के कर्ता

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2018 09:22 IST

Vishwakarma Puja Aarti in Hindi: विश्वकर्मा भगवान की पूजा खासकर कारोबारी और व्यवसायी करते हैं। वह अपने महलों, दुकानों व दफ्तरों में पूजा-अर्चना करवाते हैं ताकि सुख-समृद्धि मिल सके।

Open in App

भगवान विश्वकर्मा की पूजा आज (17 सिंतबर) पूरा हिन्दुस्तान कर रहा है और उनके बारे में कहा जाता है कि अगर कोई उनकी शुद्ध मन से पूजा करता है तो तरक्की मिलती है। बताया जाता है कि उन्होंने देवताओं के महल, उनके घर और अस्त्र शस्त्र बनाए थे। वह देवताओं के शिल्कार थे। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को पूरी दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर कहा जाता है। 

विश्वकर्मा भगवान की पूजा खासकर कारोबारी और व्यवसायी करते हैं। वह अपने महलों, दुकानों व दफ्तरों में पूजा-अर्चना करवाते हैं ताकि सुख-समृद्धि मिल सके। पूजा करते समय भगवान विश्वकर्मा की ये आरती जरूर सुने और गावें ताकि आपकी मनोकामना पूर्ण हो सके। 

विश्वकर्मा जी की आरती...

ॐ जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।सकल सृष्टि के कर्ता, रक्षक श्रुति धर्मा॥ ॐ जय…

आदि सृष्टि में विधि को श्रुति उपदेश दिया।जीव मात्रा का जग में, ज्ञान विकास किया॥ ॐ जय…

ऋषि अंगिरा ने तप से, शांति नहीं पाई।ध्यान किया जब प्रभु का, सकल सिद्धि आई॥ ॐ जय…

रोग ग्रस्त राजा ने, जब आश्रय लीना।संकट मोचन बनकर, दूर दुःख कीना॥ ॐ जय…

जब रथकार दंपति, तुम्हरी टेर करी।सुनकर दीन प्रार्थना, विपत हरी सगरी॥ ॐ जय…

एकानन चतुरानन, पंचानन राजे।त्रिभुज चतुर्भुज दशभुज, सकल रूप सजे॥ ॐ जय…

ध्यान धरे जब पद का, सकल सिद्धि आवे।मन दुविधा मिट जावे, अटल शक्ति पावे॥ ॐ जय…

“श्री विश्वकर्मा जी” की आरती, जो कोई नर गावे।कहत गजानंद स्वामी, सुख संपति पावे॥ ॐ जय…

टॅग्स :हिंदू त्योहारपूजा पाठधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल