लाइव न्यूज़ :

ये हैं 2019 के शुभ मुहूर्त, जानें वाहन खरीदने से लेकर गृह प्रवेश और घूमने तक का शुभ समय

By मेघना वर्मा | Updated: January 3, 2019 10:51 IST

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस साल यानी 2019 में अगर अगस्त और सितंबर को छोड़ दिया जाए तो बाकी कोई भी साल भवन निर्माण और प्रवेश से जुड़े किसी भी शुभ काम को करने के लिए शुभ नहीं है।

Open in App

नया साल अपने साथ कई नई उम्मीदें और सकारात्मकता लेकर आया है। साल की शुरुआत में ही लोगों ने कई शुभ काम करने की सोची होगी। मगर ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी शुभ काम जैसे मकान खरीदना, नींव रखना, गृह प्रवेश करना ये किसी भी तरह का बिजनेस शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त होने की जरूरत होती है। वहीं इस साल शुरुआती दिनों में ऐसा कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है जिसमें आप अपने काम की शुरुआत कर सकें। जानिए 2019 के शुभ मुहूर्त और भवन निर्माण या प्रवेश के लिए सही समय। 

सिर्फ अगस्त और सितंबर है शुभ

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस साल यानी 2019 में अगर अगस्त और सितंबर को छोड़ दिया जाए तो बाकी कोई भी साल भवन निर्माण और प्रवेश से जुड़े किसी भी शुभ काम को करने के लिए शुभ नहीं है। अत ध्यान रखें कि आपके मकान या घर से जुड़ा कोई भी काम साल के बस इसी दो महीनों में बनाएं। 

शादी के लिए शुभ नहीं अगस्त और सितंबर

वहीं शादी की बात करें तो माना जाता है कि दो लोगों के पवित्र बंधन में बंधने वाली इस रस्म का भी शुभ मुहूर्त और तारिख पर होना जरूर है। 2019 की बात करें तो इस साल जनवरी से जुलाई तक और फिर सिर्फ नवंबर और दिसंबर में शादी के शुभ मुहूर्त हैं। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। शुभ तिथी डॉट कॉम के अनुसार इस साल शादी के लिए सिर्फ नौ महीने ही शुभ हैं। 

वाहन खरीदने के लिए पूरा साल शुभ

इसी साइट के अनुसार 2019 पूरा साल वाहन खरीदने के लिए शुभ है आप कभी भी अपनी पसंदीदा गाड़ी खरीद सकते हैं। वहीं जिन लोगों को घूमना बहुत पसंद है वह सिर्फ मार्च तक वह कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। इसके बाद घर से बाहर निकलने और कहीं घूमने का प्लान ना ही करें तो बेहतर रहेगा। क्योंकि इन सभी महीनों में द्विपुष्कर योग लग रहा है । जिससे यह तिथी शुभ नहीं रह जाती। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग