लाइव न्यूज़ :

वार अनुसार भगवान को चढ़ानी चाहिए ये चीज़ें, मिलता है विशेष फल

By गुणातीत ओझा | Updated: August 28, 2020 12:00 IST

शास्त्रों के मुताबिक अगर संबंधित दिन पर भगवान की पूजा-अर्चना की जाए, उनके मंदिरों में जाकर उनके दर्शन किए जाएं और भगवान को 1 खास वस्तु चढ़ाई जाए तो इसका मनचाहा फल मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देसप्ताह का हर वार किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है।जानिए, किस दिन कौन-से भगवान के मंदिर जाने पर और कौन-सी 1 खास चीज चढ़ाने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सप्ताह का हर वार किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। शास्त्रों के मुताबिक अगर संबंधित दिन पर भगवान की पूजा-अर्चना की जाए, उनके मंदिरों में जाकर उनके दर्शन किए जाएं और भगवान को 1 खास वस्तु चढ़ाई जाए तो इसका मनचाहा फल मिलता है। ऐसा करने से मनुष्य का बुरा समय भी धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। जानिए, किस दिन कौन-से भगवान के मंदिर जाने पर और कौन-सी 1 खास चीज चढ़ाने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सोमवार – सोमवार को शिव मंदिर में सफ़ेद फूलों के साथ रुद्राक्ष चढाने से रुके हुए जरुरी काम पूरे होने के योग बनने लगते हैं।

मंगलवार – मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल मसूर और गुड़ चढाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

बुधवार – बुधवार को गणेशजी के मंदिर में घर के बने लड्डू और दूर्वा चढाने से तरक्की के अवसर मिलते हैं।

गुरुवार – गुरुवार को किसी भी गुरु के मंदिर में पीले रंग की कोई वस्तु या दाल चढाने से आय के स्त्रोत में वृद्धि होती हैं।

शुक्रवार – शुक्रवार को देवी लक्ष्मी, माँ काली या सरस्वती के मंदिर में खीर, खिचड़ी या हरे रंग की चुनार चढ़ानी चाहिए।

शनिवार – शनिवार को शनिदेव के मंदिर में काली दाल और सरसों का तेल चढ़ाना अशुभ प्रभावों को खत्म कर सफलता दिलाता हैं।

रविवार – रविवार को भगवान विष्णु या श्री कृष्ण के मंदिर में गुड़, पिली दाल या दूध की बनी वस्तु चढाने से बुरा समय खत्म हो सकता है।

टॅग्स :धार्मिक खबरेंटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

स्वास्थ्यSummer Fruits: गर्मियों में सुबह उठते ही जरूर खाएं ये फल, दिन भर रहेंगे हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक

स्वास्थ्यअपनी जीवनशैली को बेहतर करने के लिए क्या लें?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद