वार अनुसार भगवान को चढ़ानी चाहिए ये चीज़ें, मिलता है विशेष फल

By गुणातीत ओझा | Updated: August 28, 2020 12:00 IST2020-08-28T12:00:50+5:302020-08-28T12:00:50+5:30

शास्त्रों के मुताबिक अगर संबंधित दिन पर भगवान की पूजा-अर्चना की जाए, उनके मंदिरों में जाकर उनके दर्शन किए जाएं और भगवान को 1 खास वस्तु चढ़ाई जाए तो इसका मनचाहा फल मिलता है।

kis var ko bhagwan ko chadhaye kya cheez kaise kare pooja | वार अनुसार भगवान को चढ़ानी चाहिए ये चीज़ें, मिलता है विशेष फल

जानें वार अनुसार भगवान को चढ़ानी चाहिए क्या चीजें।

Highlightsसप्ताह का हर वार किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है।जानिए, किस दिन कौन-से भगवान के मंदिर जाने पर और कौन-सी 1 खास चीज चढ़ाने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सप्ताह का हर वार किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। शास्त्रों के मुताबिक अगर संबंधित दिन पर भगवान की पूजा-अर्चना की जाए, उनके मंदिरों में जाकर उनके दर्शन किए जाएं और भगवान को 1 खास वस्तु चढ़ाई जाए तो इसका मनचाहा फल मिलता है। ऐसा करने से मनुष्य का बुरा समय भी धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। जानिए, किस दिन कौन-से भगवान के मंदिर जाने पर और कौन-सी 1 खास चीज चढ़ाने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सोमवार – सोमवार को शिव मंदिर में सफ़ेद फूलों के साथ रुद्राक्ष चढाने से रुके हुए जरुरी काम पूरे होने के योग बनने लगते हैं।

मंगलवार – मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल मसूर और गुड़ चढाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

बुधवार – बुधवार को गणेशजी के मंदिर में घर के बने लड्डू और दूर्वा चढाने से तरक्की के अवसर मिलते हैं।

गुरुवार – गुरुवार को किसी भी गुरु के मंदिर में पीले रंग की कोई वस्तु या दाल चढाने से आय के स्त्रोत में वृद्धि होती हैं।

शुक्रवार – शुक्रवार को देवी लक्ष्मी, माँ काली या सरस्वती के मंदिर में खीर, खिचड़ी या हरे रंग की चुनार चढ़ानी चाहिए।

शनिवार – शनिवार को शनिदेव के मंदिर में काली दाल और सरसों का तेल चढ़ाना अशुभ प्रभावों को खत्म कर सफलता दिलाता हैं।

रविवार – रविवार को भगवान विष्णु या श्री कृष्ण के मंदिर में गुड़, पिली दाल या दूध की बनी वस्तु चढाने से बुरा समय खत्म हो सकता है।

Web Title: kis var ko bhagwan ko chadhaye kya cheez kaise kare pooja

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे