रोज करते हैं पूजा तो ध्यान में रखें ये 5 बातें, तीसरा वाला है सबसे जरूरी
By मेघना वर्मा | Updated: December 1, 2019 16:28 IST2019-12-01T16:28:05+5:302019-12-01T16:28:05+5:30
नियमित पूजा पाठ करने वालों को कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। साथ ही आपके मन में शांति भी अनुभव होगी।

रोज करते हैं पूजा तो ध्यान में रखें ये 5 बातें, तीसरा वाला है सबसे जरूरी
पूजा-पाठ करना हिन्दू धर्म में बचपन से ही सिखाया जाता है। पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। मान्यता है कि भगवान में आस्था रखने से न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है बल्कि देवीय कृपा से जीवन में तमाम तरह की सुख-सुविधा भी प्राप्त होती है।
नियमित पूजा पाठ करने वालों को कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। साथ ही आपके मन में शांति भी अनुभव होगी। रोजाना पूजा पाठ करने वालों को नीचे दी गई कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. तुलसी को दीया जलाना ना भूलें
जो लोग नियमित रूप से पूजा करते हैं उन्हें तुलसी की पूजा जरूर करनी चाहिए। आप चाहें तो अपने घर तुलसी का एक छोटा सा पौधा रख लें। रोज सुबह और संभव हो तो शाम को भी उसमें दीया जरूर लगाएं।
2. घर में हो छोटा सा मंदिर
अगर आप घर में मंदिर बनवा रहे हैं तो उसे छोटा ही रखें। बहुत बड़ी मंदिर ना बनवाएं। साथ ही उस मंदिर में छोटे-छोटे भगवान ही रखें। बहुत ज्यादा बड़े भगवान की प्रतिमा रखना अच्छा नहीं माना जाता।
3. दान करें जरूर
अगर आप नियमित पूजा करते हैं तो कोशिश करें कि नियमित तौर पर दान भी जरूर करें। ऐसा जरूरतमंदों की मदद करने से ना सिर्फ आपके मन को खुशी होगी बल्कि शास्त्रों में इसे शुभ भी बताया गया है। आप चाहें तो भोजन, वस्त्र और अनाज का दान भी कर सकते हैं।
4. गाय को दें रोटी
अगर आप घर पर रोज पूजा करते हैं तो कोशिश करें कि रोज गाय को एक रोटी जरूर खिलाएं। गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि गाय को रोटी, हरा चारा खिलाने से जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है।
5. पढ़ें हनुमान चालीसा
अगर आप नियमित पूजा करते हैं उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो घर में हर तीसरे माह हनुमान यज्ञ या साल में एक बार सुंदरकांड का पाठ भी करवाया जा सकता है।

