लाइव न्यूज़ :

Karwa Chauth 2019: क्या होती है 'सरगी'? इस एक चीज को सरगी की थाली में भूलकर भी ना रखें

By मेघना वर्मा | Updated: October 10, 2019 16:06 IST

इस साल करवाचौथ का ये त्योहार 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। कार्तिक महीने की चतुर्थी को यह त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सरगी का बड़ा महत्व होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसरगी की थाली सास की ओर से भेजी जाती है।करवाचौथ पर सरगी का बहुत महत्व होता है।

इस साल करवाचौथ 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन पति की लम्बी उम्र के लिए महिलाएं निराजल व्रत रखती हैं। दिन भर व्रत के बाद शाम को चांद देखकर महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। करवाचौथ का व्रत शुरू करने से पहले सरगी में आए खाने के समान को महिलाएं खाती हैं। चलिए आपको बताते हैं क्यो होती है सरगी और क्या-क्या खाने की चीजें इस थाली में होती हैं।  

इस साल करवाचौथ का ये त्योहार 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। कार्तिक महीने की चतुर्थी को यह त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सरगी का बड़ा महत्व होता है। सरगी लेने का रिवाज सास के हाथों से होता है। अगर सास नहीं है तो बड़ी ननद या जेठानी के हाथों सरगी ली जाती है. 

क्या होता है सरगी

सरगी वो आहार है जो करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले महिलाएं लेती हैं. सरगी की थाली में खाने-पीने का सामान होता है। निर्जला व्रत रखने से पहले सास की ओर से दी गई सरगी की थाली में दिए हुए सामान को खाकर महिलाएं व्रत की शुरुआत करती हैं। सरगी में सेहत के हिसाब से ही खाने के समान होते हैं। व्रत से पहले किन चीजों को खाया जा सकता है उस हिसाब से सरगी की थाली को सजाया जाता है।

सरगी की थाली में सबसे जरूरी होता है दूध और फेनियां। सेहत के हिसाब से गेंहूं के आटे से तैयार किया गया दूध-फेनिया प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा कॉम्बिनेशन होता है। इससे आपकी एनर्जी बनी रहती है। इसके अलावा सरगी में फल भी होता है जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। 

भूलकर भी ना रखें तली-भुनी चीज

सरगी की थाली में तली या भुनी चीजों को रखने से बचें। क्योंकि दिन भर बिना पानी पिए व्रत रहने से पहले तला भुना खा लेंगे तो आपकी सेहत पर इसका उल्टा असर पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें की तला भुना चीज कतई ना खाएं और ना ही अपनी सरगी की थाली में रखें।

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल