Karwa Chauth 2019: 70 साल बन रहा है करवाचौथ पर ये दुर्लभ संयोग, सिर्फ इतने घंटे का होगा व्रत-जानें शुभ मुहूर्त
By मेघना वर्मा | Updated: October 14, 2019 09:03 IST2019-10-14T09:03:51+5:302019-10-14T09:03:51+5:30
कार्तिक मास की चतुर्थी तिथी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार बेहद खास होगा। करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं।

Karwa Chauth 2019: 70 साल बन रहा है करवाचौथ पर ये दुर्लभ संयोग, सिर्फ इतने घंटे का होगा व्रत-जानें शुभ मुहूर्त
करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाते इस त्योहार की तैयारियां महिलाओं ने अभी से शुरू कर दी है। वहीं इस साल 17 अक्टूबर को पड़ने वाला करवाचौथ बेहद खास है। इस बार के करवाचौथ पर सालों बाद दुर्लभ संयोग पड़ रहा है।
मेंहदी रचाकर, हाथों में सुहाग की चूड़ी पहन, 16 श्रृंगार करके मां करवा और चांद की आरधना करने वाली महिलाओं को इस साल करवाचौथ पर शुभ फल मिलेगा। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो इस बार करवाचौथ पर 70 साल बाद शुभ संयोग पड़ रहा है। इस योग में रोहिणि नक्षत्र के साष मंगल योग बन रहा है।
मात्र 13 घंटे 56 मिनट का होगा व्रत
कार्तिक मास की चतुर्थी तिथी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार बेहद खास होगा। इस बार व्रत की अवधि मात्र 13 घंटे 56 मिनट की रहने वाली है। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि इस साल सुहागिनों को उनके व्रत का शुभ फल भी मिलेगा।
करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इस पूजा के लिए महिलाएं खूब सजती सवंरती हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार करती हैं। इन साज-सज्जा के समानों कुछ जरूरी चीजें होती हैं जिसे इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
शारदीय नवरात्रि के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार पर महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं। बिना पानी पिएं शाम को चांद देखकर ही व्रत खोलती हैं। करवाचौथ की कथा पढ़ने के बाद ही यह व्रत शुरू हो जाता है। करवाचौथ पर कुछ चीजों का ध्याद देना महिलाओं को बेहद जरूरी है।
यह है सही मुहुर्त
व्रत समय: सुबह 6:21 से रात 8:18 बजे तक
उपवास का समय : 13 घंटे, 56 मिनट है
पूजा का मुहूर्त- शाम 5:50 से 7:06
चांद निकलने का समय : 8:18 बजे

