Karva Chauth Puja Thali: इन 30 सामानों के बिना अधूरा रह जाएगा आपका करवाचौथ, चौथा वाला है बेहद जरूरी

By मेघना वर्मा | Published: October 11, 2019 04:22 PM2019-10-11T16:22:58+5:302019-10-12T15:06:22+5:30

Karva Chauth Puja Thali Samagri List: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ने वाले इस व्रत की तैयारियों में महिलाएं अभी से ही व्यस्त हो गई हैं। इस दौरान सारी तैयारियों में कई पूजा सामग्रियां ऐसी हैं जिन्हें आप जरूर रख लें।

Karva Chauth puja thali ingredients design samagri list in hindi, karwa chauth ki puja kaise kare | Karva Chauth Puja Thali: इन 30 सामानों के बिना अधूरा रह जाएगा आपका करवाचौथ, चौथा वाला है बेहद जरूरी

Karva Chauth Puja Thali: इन 30 सामानों के बिना अधूरा रह जाएगा आपका करवाचौथ, चौथा वाला है बेहद जरूरी

Highlightsइस साल करवाचौथ का व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है।करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं।

करवाचौथ का व्रत पति और पत्नी के खूबसूरत रिश्तें की गवाही देता है। करवाचौथ में हर पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना करती हैं। इस बार प्यार और चांद को पूजने का ये व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ने वाले इस व्रत की तैयारियों में महिलाएं अभी से ही व्यस्त हो गई हैं। इस दौरान सारी तैयारियों में कई पूजा सामग्रियां ऐसी हैं जिन्हें आप जरूर रख लें। इनके बिना आपकी पूजा अधूरी हो सकती है।

करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इस पूजा के लिए जरूरी है कि सभी जरूरी सामान आपके पास हों। तो अपने मेकअप और कपड़ो के साथ पूजा साम्रगी पर भी थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। यहां हम आपको कुछ चीजों की लिस्ट दे रहे हैं जिन्हें आप बाजार से पहले ही खरीद सकती हैं। 

करवा चौथ Special: यहाँ देखें इस साल के बेस्ट मेहंदी के 10 खूबसूरत डिजाइन


1. पानी का लोटा
2. दीपक 
3. रूई की बाती
4. पीतल या मिट्टी का टोंटीदार करवा
5. करवा का ढक्कन
6. करवा के ढक्कन पर रखने के लिए गेहूं
7. लकड़ी का आसन
8. चलनी

यहाँ देखें: शरद पूर्णिमा पर करेगें ये काम तो बनेगा हर बिगड़ा काम, जरूर पढ़े


9. कांस की 11 तीलियां
10. कच्चा दूध
11. अगरबत्ती
12. फूल
13. चंदन
14. शहद
15. शक्कर
16. फल
17. मिठाई
18. दही
19. गंगाजल
20.चावल
21. सिंदूर
22. महावर
23. मेंहदी
24. चूड़ी
25. कंघी


26. बिंदी
27. चुनरी
28. प्रसाद के लिए हलुआ पूड़ी
29. मिठाई
30. दक्षिणा के लिए रुपये

Karva Chauth 2019: करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्र उदय का समय

करवा चौथ के दिन शाम में पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही महिलाएं चंद्र उदय का भी इंतजार करती हैं ताकि उन्हें अर्घ्य देने के बाद उपवास तोड़ा जा सके। हर क्षेत्र में चंद्र उदय का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में आईए नजर डालते हैं कुछ प्रमुख शहरों में करवा चौथ पूजा के शुभ मुहूर्त और चंद्र उदय के समय के बारे में....

शहरपूजा का शुभ मुहूर्त (शाम का समय)चंद्र उदय का समय
मुंबई06.10 से 07.25 बजे तक08.54 PM
लखनऊ05.32 से 06.48 बजे तक08.08 PM
दिल्ली05.46 से 07.02 बजे तक08.20 PM
कोलकाता 05.06 से 06.21 बजे तक07.45 PM
जयपुर05.53 से 09.09 बजे तक08.29 PM
बेंगलुरु05.56 से 07.10 बजे तक08.44 PM

 

English summary :
Jennifer Lopez has shared a very hot photo from her Instagram, this photo is becoming very fast viral and Jennifer Lopez has also shared the name of Baila Conmigo (Cover Audio) from her Youtube channel.


Web Title: Karva Chauth puja thali ingredients design samagri list in hindi, karwa chauth ki puja kaise kare

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे