लाइव न्यूज़ :

Karva Chauth 2019: करवाचौथ पर नयी-नवेली दुल्हन कतई ना करें ये 5 गलतियां, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

By मेघना वर्मा | Updated: October 9, 2019 08:58 IST

करवाचौथ का ये व्रत जितना कठिन होता है उतना ही इसमें सावधानी भी बरतनी पड़ती है। करवाचौथ पर कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देकरवाचौथ इस बार 17 अक्टूबर को पड़ रहा है।आपका पहला करवाचौथ का व्रत हैं तो आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

करवाचौथ के व्रत का इंतजार हर सुहागिन को रहता है। पति के लिए किये जाने वाले इस व्रत की तैयारी महिलाएं पहले से ही करती हैं। हिन्दूं मान्यताओं के अनुसार करवाचौथ का व्रत पति-पत्नी के रिश्ते का जश्न होता है। उनके रिश्ते में मर्यादा और स्नेह के अनोखे संतुलन को मनाने का त्योहार है। 

इस साल करवाचौथ का ये व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। शारदीय नवरात्रि के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार पर महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं। बिना पानी पिएं शाम को चांद देखकर ही व्रत खोलती हैं। करवाचौथ की कथा पढ़ने के बाद ही यह व्रत शुरू हो जाता है। 

करवाचौथ का ये व्रत जितना कठिन होता है उतना ही इसमें सावधानी भी बरतनी पड़ती है। करवाचौथ पर कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आपका पहला करवाचौथ का व्रत हैं तो आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

ना करें सुई-धागे और कैंची का प्रयोग

करवाचौथ व्रत के दिन किसी भी धारदार वाली चीजों के प्रयोग से बचें। करवाचौथ के दिन कैंची, सुई, चाकू किसी के भी इस्तेमाल से बचना चाहिए।

सफेद और काले रंग के कपड़े पहनने से बचें

हिंदू धर्म में सफेद और काले रंग को शुभ नहीं माना जाता तो कोशिश करें कि इस करवाचौथ पर सफेद और काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। कोशिश करें आप लाल रंग का कपड़ा ही पहनें क्योंकि ये सुहाग का रंग कहा जाता है।

भजन-कीर्तन करना ना भूलें

कथा सुनने के बाद से शाम की पूजा तक चांद दर्शन से पहले तक आप भजन कीर्तन जरूर करें। करवा मां के गानें और भजन को आप अपने आस-पड़ोस की महिलाओं संग परिवाल वालों संग ध्यान-पूजन कर सकते हैं।

सरगी है जरूरी

अगर आप नयी नवेली दुल्हन हैं तो जरूर ध्यान दें कि आपकी सरगी आपके पास जरूर हो। सरगी वो होती है जो आपकी सास आपको देती है। उसमें बादाम और अन्य मेवों के साथ सुहाग की निशानी होती है।

ना करें इन चीजों का दान

करवाचौथ पर भूलकर भी किसी सफेद चीज का दान ना करें। फिर चाहे वो खाने का सामान ही क्यों ना हो। दूध, दही, पनीर इन चीजों का दान देने से बचें।

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहारपूजा पाठत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल