करवाचौथ : पूजा की थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, गलती से न रखें ये एक चीज, देखें पूरी सामग्री लिस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: October 17, 2019 16:11 IST2019-10-17T16:11:02+5:302019-10-17T16:11:02+5:30

करवाचौथ का ये व्रत जितना कठिन होता है उतना ही इसमें सावधानी भी बरतनी पड़ती है। करवाचौथ पर कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Karva Chauth 2019: don't do this things in Karva Chauth vrat Paran | करवाचौथ : पूजा की थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, गलती से न रखें ये एक चीज, देखें पूरी सामग्री लिस्ट

करवाचौथ : पूजा की थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, गलती से न रखें ये एक चीज, देखें पूरी सामग्री लिस्ट

Highlightsकरवाचौथ इस साल 17 अक्टूबर को है। करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं।

करवाचौथ का इंतजार हर सुहागिन को बहुत पहले से था। पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाले इस व्रत को महिलाएं बड़ी श्रद्धा से रखती हैं। व्रत की तैयारी महिलाएं पहले से ही करती हैं। हिन्दूं मान्यताओं के अनुसार करवाचौथ का व्रत पति-पत्नी के रिश्ते का जश्न होता है। उनके रिश्ते में मर्यादा और स्नेह के अनोखे संतुलन को मनाने का त्योहार है। 

इस साल करवाचौथ का ये व्रत 17 अक्टूबर को है। शारदीय नवरात्रि के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार पर महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं। बिना पानी पिएं शाम को चांद देखकर ही व्रत खोलती हैं। करवाचौथ की कथा पढ़ने के बाद ही यह व्रत शुरू हो जाता है। 

करवाचौथ का ये व्रत जितना कठिन होता है उतना ही इसमें सावधानी भी बरतनी पड़ती है। करवाचौथ पर कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आपका पहला करवाचौथ का व्रत हैं तो आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। सिर्फ यही नहीं आपकी करवाचौथ की थाली में कुछ चीजों का होना भी जरूरी होता है।

करवाचौथ की थाली में होने चाहिए ये 7 चीजें

1. छलनी 
2. दीपक 
3. सिंदूर
4. करवा चौथ कलेंडर
5. चंदन
6. पानी
7. सुहागिनों का सामान

करवाचौथ की थाली में गलती से भी ना रखें ये चीज

करवाचौथ का व्रत सुहागिनों के लिए सबसे खास बताया जाता है। इस दिदन पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से करवा माता पति की लम्बी उम्र का आशीर्वाद देती हैं। वहीं करवाचौथ की पूजा थाली में भूलकर भी कोई धारदार चीज जैसे चाकू या कैंची ना रखें। ये बेहद अशुभ बताया जाता है। 

Web Title: Karva Chauth 2019: don't do this things in Karva Chauth vrat Paran

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे