लाइव न्यूज़ :

Karva Chauth 2019: करवा चौथ कब है, क्या है शुभ मुहूर्त और कितने बजे देखा जा सकेगा चांद, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 11:14 IST

Karva Chauth 2019 Date, Time, Puja Vidhi & Shubh Muhurat( करवा चौथ कब है, करवा चौथ शुभ मुहूर्त और पूजा विधि): करवा चौथ के दिन शाम में पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही महिलाएं चंद्र उदय का भी इंतजार करती हैं ताकि उन्हें अर्घ्य देने के बाद उपवास तोड़ा जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देकरवा चौथ का व्रत इस बार 17 अक्टूबर को पड़ रहा हैकार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है करवा चौथ व्रत

Karva Chauth 2019: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं द्वारा किया जाने वाला व्रत करवा चौथ इस बार 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। महिलाएं इस पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और फिर शाम को पूजा-पाठ और फिर चंद्रमा के दर्शन के बाद ही इसे तोड़ती हैं। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि में बेहद लोकप्रिय यह व्रत समय के साथ अब पूरे देश में खूब तैयारियों के साथ मनाया जाता है। पति और पत्नी के बीच प्रेम के रिश्ते को मजबूती देने वाले इस व्रत के दिन महिलाएं साज-श्रृंगार भी करती हैं। बदलते समय के साथ अब कई घरों में पति भी अपनी पत्नी के लिए उपवास रखते हैं। आईए जानते हैं करवा चौथ की पूजा से जुड़ा क्या है इस बार शुभ मुहूर्त और चंद्रमा दर्शन का समय...

Karva Chauth 2019: करवा चौथ कब मनाया जाता है?

हिंदू मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा का विशेष महत्व है। महिलाएं इस पूरे दिन उपवास रखती हैं और शाम को एक साथ इकट्ठा होकर पूजा-पाठ करती हैं और कथा सुनती हैं। इसके बाद अंधेरा होने पर चंद्रमा के आगमन का इंतजार किया जाता है। चंद्रमा के उदय होने के बाद उन्हें अर्ध्य दिया जाता है और फिर उनके दर्शन के बाद ही पानी पीकर व्रत तोड़ने का विधान है।

Karva Chauth 2019: करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्र उदय का समय

करवा चौथ के दिन शाम में पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही महिलाएं चंद्र उदय का भी इंतजार करती हैं ताकि उन्हें अर्घ्य देने के बाद उपवास तोड़ा जा सके। हर क्षेत्र में चंद्र उदय का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में आईए नजर डालते हैं कुछ प्रमुख शहरों में करवा चौथ पूजा के शुभ मुहूर्त और चंद्र उदय के समय के बारे में....

शहरपूजा का शुभ मुहूर्त (शाम का समय)चंद्र उदय का समय
मुंबई06.10 से 07.25 बजे तक08.54 PM
लखनऊ05.32 से 06.48 बजे तक08.08 PM
दिल्ली05.46 से 07.02 बजे तक08.20 PM
कोलकाता 05.06 से 06.21 बजे तक07.45 PM
जयपुर05.53 से 09.09 बजे तक08.29 PM
बेंगलुरु05.56 से 07.10 बजे तक08.44 PM
टॅग्स :करवा चौथधार्मिक खबरेंहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल