Kartik Amavasya 2019: कार्तिक अमावस्या आज, करें ये 3 उपाय साल भर नहीं आएगी कोई मुसीबत

By मेघना वर्मा | Updated: October 28, 2019 09:34 IST2019-10-28T09:34:10+5:302019-10-28T09:34:10+5:30

कार्तिक अमावस्या पर दिवाली की रात दीये जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम अयोध्या लौट कर आए थे।

Kartik Amavasya 2019: do this upay on Kartik Amavasya | Kartik Amavasya 2019: कार्तिक अमावस्या आज, करें ये 3 उपाय साल भर नहीं आएगी कोई मुसीबत

Kartik Amavasya 2019: कार्तिक अमावस्या आज, करें ये 3 उपाय साल भर नहीं आएगी कोई मुसीबत

Highlightsकार्तिक मास का हिन्दू धर्म बहुत महत्तव बताया गया है।कार्तिक अमावस्या के दिन को लोग बहुत पवित्र भी मानते हैं।

कार्तिक महीने की अमावस्या का बेहद महत्व बताया गया है। इस बार कार्तिक अमावस्या 28 अक्टूबर को पड़ रही है। बताया जाता है कि इसी दिन महाभारत के शांति पर्व में स्वंय भगवान श्री कृष्ण ने कार्तिक अमावस्या के बारे में वचन दिया था। जिसके बाद से इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। पूरे देश में आज कार्तिक महीने की अमावस्या पूजा जाता है। 

जलाए जाते हैं दीप

कार्तिक अमावस्या पर दिवाली की रात दीये जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम अयोध्या लौट कर आए थे। कार्तिक अमावस्या के दिन को लोग बहुत पवित्र भी मानते हैं। कहा ये भी जाता है कि इस दिन पितृ पक्ष में जब पितगृण धरती पर आते हैं तो उन्हें फिर से पितृ लोक पहुंचने में परेशानी न हो इसीलिए दीयों से प्रकाश किया जाता है। 

कार्तिक अमावस्या पर करें ये उपाय 

1. किसी पवित्र नदी में करें स्नान

कार्तिक अमावस्य के दिन अपने आस-पास की किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना जरूर जाइए। सूरज को जल देने के बाद किसी बहते हुए जल में काले तिल को प्रवाहित करें। 

2. करें नवग्रह स्त्रोत का पाठ

कार्तिक अमावस्या के दिन ग्रह संबंधित दोष और नवग्रहों की शांति के लिए इस दिन नवग्रह स्त्रोंत का पाठ जरूर करें। इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप जरूर करें। इसकी विशेष महत्ता बताई जाती है। कहा जाता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन ये उपाय करने से कुंडली के खराब योग दूर हो जाते हैं।

3. शनि ग्रह हटाने के लिए करें ये चीज

कार्तिक अमावस्या के किसी देवालय में जाकर या किसी गरीब व्यक्ति के घर जाकर दीपक जलाने से शनि ग्रह से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। सिर्फ यही नहीं कार्तिक अमावस्या के दिन शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना भी लाभकारी होता है।

Web Title: Kartik Amavasya 2019: do this upay on Kartik Amavasya

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे