लाइव न्यूज़ :

कर्मनाशा नदी: शापित है बिहार-यूपी में बहने वाली ये नदी, पानी छूने से डरते हैं लोग, चौंकाने वाली है इसके पीछे की वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2019 16:02 IST

बिहार के कैमूर जिले से निकलने वाली कर्मनाशा नदी यूपी के सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर से होकर बहती है और बक्सर के पास गंगा में मिल जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मनाशा नदी को शापिद नदी के तौर पर देखा जाता हैकर्मनाशा का पानी भी छूने से डरते हैं लोग, गंगा में जाकर मिल जाती है ये नदी

भारत में जिस तरह गंगा को सबसे पवित्र नदी माना जाता है, वैसे ही यहां एक ऐसी नदी भी है जिसके पानी को भी छूने से लोग डरते हैं। गंगा के ठीक उलट इसके बारे में कहा जाता है कि इस नदी का पानी छूने से काम बिगड़ जाते हैं और आपके अच्छे कर्म भी मिट्टी में मिल जाते हैं। इस नदी का नाम कर्मनाशा है। कर्मनाशा दो शब्दों से बना है, कर्म- यानी काम और नाशा मतलब- नाश होना। 

वैसे, दिलचस्प ये भी है कि यही नदी बाद में गंगा में जाकर मिल जाती है। कर्मनाशा नदी को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन समय में कर्मनाशा नदी के किनारे रहने वाले लोग इसके पानी से भोजन बनाने से भी परहेज करते थे और फल खाकर गुजारा करते थे।

बिहार के कैमूर से निकलती है कर्मनाशा नदी

बिहार के कैमूर जिले से निकलने वाली कर्मनाशा नदी बिहार और उत्तर प्रदेश में बहती है। यह एक तरह से बिहार और यूपी को बांटती भी है। कर्मनाशा नदी यूपी के सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर से होकर बहती है और बक्सर के पास गंगा में मिल जाती है। इस नदी के बारे में माना जाता है कि जो भी इस नदी का पानी छूता है तो उसके बने-बनाये काम बिगड़ जाते हैं। इस नदी की लंबाई करीब 192 किलोमीटर है। इस नदी का 116 किलोमीटर का हिस्सा यूपी में आता है जबकि बचे हुए 76 किलोमीटर बिहार और यूपी को बांटते हैं।

कर्मनाशा नदी के प्रकट होने की कहानी

इस नदी को लेकर प्रचलित एक पौराणिक कथा के अनुसार राजा हरिशचंद्र के पिता सत्यव्रत बेहद पराक्रमी थी। उन्होंने एक बार अपने गुरु वशिष्ठ से सशरीर स्वर्ग में जाने की इच्छा व्यक्त कर दी। गुरु वशिष्ठ ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद नाराज सत्यव्रत विश्वामित्र के पास चले गये और यही बात दोहराई। साथ ही उन्होंने वशिष्ठ के मना करने की बात भी बताई।

वशिष्ठ से शत्रुता के कारण विश्वामित्र राजा सत्यव्रत को स्वर्ग में भेजने के लिए तैयार हो गये। विश्वामित्र ने अपने तप के बल पर यह काम कर दिया। इसे देख इंद्र क्रोधित हो गये और उन्हें उलटा सिर करके वापस धरती पर भेज दिया। विश्वामित्र ने हालांकि अपने तप से राजा को स्वर्ग और धरती के बीच रोक दिया। ऐसे में सत्यव्रत बीच में अटक गये और त्रिशंकु कहलाए।

राजा की लार से बन गई नदी

कथा के अनुसार देवताओं और विश्वामित्र के युद्ध के बीच त्रिशंकु धरती और आसमान में उलटे लटक रहे थे। इस बीच उनके मुंह से तेजी से लार टपकने लगी और यही लार नदी के तौर पर धरती पर प्रकट हुई। धारणा है कि ऋषि वशिष्ठ ने राजा को चांडाल होने का शाप दे दिया था और चूकी उनकी लार से नदी बन रही थी, इसलिए इसे शापित कहा गया। 

टॅग्स :धार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठLord Shiva: भोलेनाथ के अचूक 'शिव महिम्न: स्तोत्र' के पाठ से होती है सुखों की प्राप्ति, जानिए इस पाठ की महिमा

पूजा पाठLord Ganesh: गणपति क्यों करते हैं मूसक की सवारी, क्या है भगवान गणेश के दिव्य वाहन की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठHanuman Jayanti 2024: पंचमुखी हनुमान के पूजन से दूर होता है भय, बढ़ता है आत्मविश्वास, जानिए रुद्रावतार के इस महास्वरूप की कहानी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल