लाइव न्यूज़ :

कन्या संक्रांति 2020: आज सूर्य देव के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें, राशि आनुसार जानें प्रभाव

By गुणातीत ओझा | Updated: September 16, 2020 16:10 IST

सूर्य देव आज 16 सितंबर 2020 को 19:07 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह 17 अक्टूबर 07:05 बजे तक इस राशि में ही रहेंगे। उसके बाद यह तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्य देव आज 16 सितंबर 2020 को 19:07 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे।यह 17 अक्टूबर 07:05 बजे तक इस राशि में ही रहेंगे। उसके बाद यह तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।

सूर्य देव आज 16 सितंबर 2020 को 19:07 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह 17 अक्टूबर 07:05 बजे तक इस राशि में ही रहेंगे। उसके बाद यह तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष में सूर्य ग्रह को राजा का दर्जा प्राप्त है।  इस गोचर को बेहद अहम बताया गया है। सूर्य देव, सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन को कन्या संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। आइये आपको राशि अनुसार बताते हैं सूर्य के इस गोचर का आपकी दिनचर्या पर क्या प्रभाव पड़ेगा..  सूर्य देव के राशि परिवर्तन से आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। इस गोचर के दौरान शत्रु परास्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का रिजल्ट उनके हित में आ सकता है।

वृषइस राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान मानसिक पीड़ा हो रह सकती है। उच्च अधिकारियों से विवाद हो सकता है। संतान को कष्ट की संभावना है।

मिथुनइस राशि के जातकों के परिवार में शांति भंग हो सकती है। धन और मान हानि हो सकती है। जमीन से जुड़े मामलों में भी असफलता प्राप्त हो सकती है। 

कर्कइस राशि के जातकों को धन लाभ का योग बन सकता है। उच्च अधिकारियों संग रिश्ते अनुकूल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

सिंहइस राशि के जातकों को धन संपत्ति और व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में कलह हो सकती है। सिर और आंखों की पीड़ा के कारण परेशानी हो सकती है।

कन्याइस राशि के जताकों को सूर्य गोचर से धन हानि के योग हैं। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं।

तुलासूर्य के गोचर के कारण इस राशि के जातकों के स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में मतभेद की संभावना है।

वृश्चिक इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के साथ मान-सम्मान मिल सकता है। अपनी वाणी से यह लोगों के दिलों को जीतेंगे।

धनुधनु राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर से बिजनेस में लाभ हो सकता है। बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

मकरसूर्य के गोचर से इस राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। झूठे आरोप लग सकते हैं। इसलिए वाणी में संयम बनाए रखें। परिवार में अशांति हो सकती है।

कुंभइस राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है।

मीनइस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कड़वाहट आ सकती है। धन हानि की संभावना है। कार्यों में असफलता की प्राप्ति हो सकती है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स