लाइव न्यूज़ :

Kanya Pujan muhurat 2023: महाष्टमी व महानवमी के दिन इस मुहूर्त में करें कन्या पूजन, जानें संपूर्ण विधि

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2023 14:15 IST

महाष्टमी (29 मार्च) और महानवमी (30 मार्च) के दिन कन्या पूजन का विधान है। कन्या पूजा में नौ कन्याएं मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक हैं, जबकि कंजक भैरों का प्रतीक माना जाता है।

Open in App

Chaitra Navratri Kanya Pujan 2023: चैत्र नवरात्रि पर्व का समापन कन्या पूजन के साथ किया जाता है। कन्या पूजन में नौ कन्याओं और एक कंजक को घर में बना अन्न और प्रसाद खिलाया जाता है और उन्हें भेंट स्वरूप कुछ पैसे और उपहार देकर विदा किया जाता है। 

महाष्टमी (29 मार्च) और महानवमी (30 मार्च) के दिन कन्या पूजन का विधान है। कन्या पूजा में नौ कन्याएं मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक हैं, जबकि कंजक भैरों का प्रतीक माना जाता है। किंतु ध्यान रहे, दो वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन करना चाहिए। 

महाष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त 2023

महाष्टमी तिथि प्रारंभ - 28 मार्च, शाम 7: 02 बजे से  महाष्टमी तिथि समाप्त - 29 मार्च, रात 9:07 बजे तककन्या पूजन मुहूर्त - 29 मार्च, दोपहर 12: 13 बजे तक। इस दौरान शोभना योग रहेगा।

महानवमी कन्या पूजन मुहूर्त 2023

महानवमी तिथि प्रारंभ - 29 मार्च, रात 9:07 बजे सेमहानवमी तिथि समाप्त - 30 मार्च, रात 11:30 बजे तककन्या पूजन मुहूर्त - अभिजीत मुहूर्त- 30 मार्च, सुबह 11:45 से दोपहर 12:30 बजे तक  

कन्या पूजन से पहले करें ये सामग्री एकत्र

स्वच्छ जल, साफ कपड़ा, कलावा, चावल, फूल, चुनरी, फल, मिठाई, भोजन सामग्री, हलवा पूड़ी और चना का प्रसाद, उपहार, आरती की थाल

कन्या पूजन की संपूर्ण विधि

1. स्नानआदि करके भगवान गणेश और महागौरी की पूजा करें।2. कन्या पूजन के लिए 9 कन्याओं को और एक कंजक को आमंत्रित करें।3. सभी कन्याओं का स्वच्छ जल से हाथ-पैर धुलाएं और साफ कपड़े से पोछें।4. उनके माथे पर कुमकुम और अक्षत का टीका लगाएं।5. इसके बाद कन्याओं के हाथ में मौली या कलावा बाधें।6. एक थाली में घी का दीपक जलाएं और सभी कन्याओं की आरती उतारें।7. आरती करने के बाद सभी कन्याओं को भोग लगाएं और खाने में पूड़ी, चना और हलवा जरूर खिलाएं।8. भोजन के बात अपनी सामर्थ अनुसार उन्हें भेंट दें।9. अंत में कन्याओं का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद जरूर लें और उन्हें विदा करें।

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिमां दुर्गाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल