लाइव न्यूज़ :

Kamada Ekadashi 2024 Date: कामदा एकादशी व्रत है? जानें व्रत विधि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय

By रुस्तम राणा | Updated: April 13, 2024 15:38 IST

Kamada Ekadashi 2024: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु की कृपा से कामदा एकादशी का व्रत करने वाले को बैकुंड जाने का सौभाग्य मिलता है। इस व्रत को करने से राक्षस योनी से मुक्ति मिलती है। 

Open in App

Kamada Ekadashi 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि को कामदा एकादशी कहते हैं। यह हिन्दू नव वर्ष का पहला एकादशी व्रत होता है। हिन्दू धर्म में कामदा एकादशी का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि कामदा एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के समस्प पापों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु की कृपा से कामदा एकादशी का व्रत करने वाले को बैकुंड जाने का सौभाग्य मिलता है। इस व्रत को करने से राक्षस योनी से मुक्ति मिलती है। 

कब है हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी 2024?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 अप्रैल दिन गुरुवार को शाम 05 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी, जबकि इसका समापन 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को रात 08 बजकर 04 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, इस साल कामदा एकादशी का व्रत 19 अप्रैल शुक्रवार को रखा जाएगा। 

कामदा एकादशी 2024 मुहूर्त

कामदा एकादशी के ​दिन का ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 04 बजकर 23 मिनट से सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक है। वहीं अभिजित मुहूर्त यानी उस दिन का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक है। व्रत रखने वाले जातक 20 अप्रैल को पारण कर सकेंगे। उस दिन पारण का समय सुबह 05 बजकर 50 मिनट से सुबह 08 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। 

कामदा एकादशी की पूजा विधि

एकादशी के दिन नहा-धोकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।दाहिने हाथ में जल लेकर कामदा एकादशी का संकल्प लें। अब पूजा स्थान पर बैठ भगवान विष्णु की प्रतीमा की स्थापना करें। फिर चंदन, अक्षत, फूल, धूप, गंध, दूध, फल, तिल, पंचामृत आदि से विधिपूर्वक भगवान की पूजा करें।अब कामदा एकादशी की कथा कहें। पूजा समापन के समय भगवान विष्णु की आरती करें। बाद में प्रसाद का वितरण करें। 

टॅग्स :एकादशीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की