लाइव न्यूज़ :

पति-पत्नी की राशि है एक समान तो कैसा होगा उनका वैवाहिक जीवन?

By गुणातीत ओझा | Updated: September 6, 2020 17:59 IST

हिन्दू धर्म में विवाह को पवित्र बंधन का दर्जा दिया गया है। वैवाहिक जीवन में आने के बाद पति की जिम्मेदारी पत्नी के प्रति उतनी ही बढ़ जाती है जितना वो अपने लिए करता है।

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दू धर्म में विवाह को पवित्र बंधन का दर्जा दिया गया है।शादी के योग में राशियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण बताई गई है।

Marriage In Same Zodiac: हिन्दू धर्म में विवाह को पवित्र बंधन का दर्जा दिया गया है। वैवाहिक जीवन में आने के बाद पति की जिम्मेदारी पत्नी के प्रति उतनी ही बढ़ जाती है जितना वो अपने लिए करता है। पत्नी भी समान जिम्मेदारी के निर्वहन के बंधन में बंध जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि शादी के योग बनने के बाद ही एक युवक और युवती का जीवन पति-पत्नी के रिश्ते में बदलता है। शादी के योग में राशियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण बताई गई है। ज्योतिष में कुल 12 राशियां बताई गई हैं। सभी राशियों के ग्रह स्वामी अलग-अलग होते हैं और इनके आधार पर ही सभी के लोगों का स्वभाव बनता है। जानिए अगर समान राशि वाले शादी करते हैं तो उनका वैवाहिक जीवन कैसा हो सकता है…

समान राशि में शादी का वैवाहिक जीवन पर प्रभाव-

मेष और मेष (ग्रह स्वामी- मंगल)ये मेहनती राशि है। अगर ये आपस में शादी करते हैं तो जीवन सुखी रहता है।

वृषभ और वृषभ (ग्रह स्वामी- शुक्र)ये दोनों प्रेम से रहते हैं। इनका विवाह शुभ रहता है। मिथुन और मिथुन (ग्रह स्वामी- बुध)ये राशि शांत, लेकिन चिंतित रहती है। अगर ये दोनों शादी करते हैं तो सुख में कमी रहती है।

कर्क और कर्क (ग्रह स्वामी- चंद्र)अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनके बीच वाद-विवाद होता रहता है। चिंता बढ़ती है।

सिंह और सिंह (ग्रह स्वामी- सूर्य)कभी-कभी विवाद हो सकते हैं, लेकिन आमतौर जीवन सुखी रहता है।

कन्या और कन्या(ग्रह स्वामी- बुध)अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनके बीच असंतुष्टी का भाव रहता है।

तुला और तुला (ग्रह स्वामी- शुक्र)ये लोग अपने जीवन में मस्त रहने वाले होते हैं। इनका वैवाहिक सुखी रहता है।

वृश्चिक और वृश्चिक (ग्रह स्वामी- मंगल)इनके बीच विवाद ज्यादा होते हैं। चिंता और तनाव का सामना करना पड़ता है।

धनु और धनु (ग्रह स्वामी- गुरु)अगर इनकी शादी होती है तो जीवन सुखी रहता है।

मकर और मकर (ग्रह स्वामी- शनि)ये लोग सुखी रहते हैं, इनकी शादी सफल रहती है।

कुंभ और कुंभ (ग्रह स्वामी- शनि)ये राशि मेहनती होती है। अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनका जीवन आनंद में व्यतीत होता है।

मीन और मीन (ग्रह स्वामी- गुरु)इनका दांपत्य जीवन सुखी रहता है।

टॅग्स :राशिचक्रधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

पूजा पाठBasant Panchami 2025: सरस्वती पूजा होगी शुभ, अपनी राशि के हिसाब से पहने इस रंग के कपड़े, सब होगा मंगल

पूजा पाठकैसी है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की राशि अनुकूलता? जानिए शादी के बाद कैसा होगा दोनों का जीवन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद