लाइव न्यूज़ :

5 जून, 2019 राशिफल: धनु राशि वालों के लिए खास है आज का दिन, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2019 07:06 IST

कर्क राशि वालों के लिए चुनौती आज कम नहीं है। इन सबके बीच तुला और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला होगा और थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है।धनु राशि वाले आज रोमांटिक मूड में होंगे, मकर राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज

आज का दिन सभी राशियों वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला होगा। वहीं, कर्क राशि वालों के लिए भी चुनौती कम नहीं है। इन सबके बीच तुला और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। जानिए, 5 जून 2019 का राशिफल....

मेष- आज का दिन व्यस्तता वाला होगा और थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है। आप हो सकता है कि अपने दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर सहमत नहीं हो, लेकिन आप इसे पसंद करेंगे। आप बाकी पड़े सभी कामों को खत्म कर सकेंगे, जिससे आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर यह आपके लिए नई आशाओं का दिन होगा।

वृषभ- आज के दिन पैसों से जुड़े मुद्दों पर आपका ज्यादातर समय जाएगा। हालांकि, तमाम मुश्किलों से निपटने का भी आपको बखूबी समय मिलेगा और इसमें घबराने और हताश होने वाली कोई बात नहीं है। ये जरूर है कि आपको वित्तीय मुद्दों से निपटने के लिए आसान रास्ता नहीं मिलेगा और थोड़े मुश्किल फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। आपका अनुभव और लोगों से निपटने की कला की बदौलत आपको सही रास्ता मिलेगा और आप सही फैसला ले सकेंगे।

मिथुन- आपको पता कि कहां जाना है और आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। आप आज उर्जा से भरपूर होंगे और काम को लेकर उत्साही होंगे। इससे आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। आपकी मेहनत का आपको उम्मीद से बेहतर नतीजा भी मिलेगा।

कर्क- आज भावनाएं आपकी सफलता की राह में रोड़े अटकाएंगी। इसलिए आप भावनाओं पर आज थोड़ा काबू रखें। यह आपके भविष्य के लिए भी ठीक नहीं है। अपनी बातों और   विनम्र व्यवहार से आज आप लोगों का दिन जीतने में सफल होंगे।

सिंह- आप अपने सहयोगात्मक रवैये और सामंजस्य बैठाने की कला के कारण लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। आज आपके कई मुद्दों पर दूसरे से चर्चा होगी। साथ ही आज आप उन ऐसे लोगों के भी संपर्क में आ सकते हैं जिनके विचार और सोच आपसे मिलते हैं।

कन्या- आज आप अपने पेशे से ज्यादा व्यक्तिगत मसलों में उलझे रहेंगे। आज आप इनसे आगे बढ़कर निपटने की कोशिश कीजिए। अपने उत्साही और व्यवहार-कुशलता पर भावनाओं को हावी नहीं होने दें। खासकर शाम में इससे बचने की जरूरत है।

तुला- आज काम में आप अपने कौशल और क्षमता का बेहतर उपयोग करेंगे और लोगों पर प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगे। साथ ही कला और कलात्मक चीजों के लिए अपने अंदर छिपे चाहत को भी विकसित और जाहिर कर सकेंगे। आज आप कला से जुड़ी कोई नई चीज भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक- आज आप पर काम का काफी दबाव होगा। हालांकि, दबाव सहने की क्षमता के कारण आप इससे पार पा सकेंगे। दिन के आखिर में इस व्यस्तता के बाद तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या हल्का संगीत सुनें।

धनु- आज आप ज्यादा रोमांटिक मूड में होंगे और 'कामदेव' से बचना आज आपके लिए मुश्किल होगा। हालांकि, ये आपको अपने विवेक पर फैसला करना है कि आप किस नाव पर सवार होना चाहते हैं।

मकर- आज आपकी प्रेमिका या आपके प्रेमी को कोई सरप्राइज मिल सकता है। आप भी रोमांटिक मूड में होंगे। आप दोनों आज शॉपिंग पर जाएंगे और अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको वो भी हासिल हो सकता है, जो आप चाहते हैं। हालांकि दिन के बाद आपको ज्यादा खर्चे पर थोड़ा अफसोस भी होगा।

कुंभ- आज आपके लिए यात्रा का योग है। वैसे बेहतर होगा कि आप अकेले ही यात्रा करें क्योंकि अगर आप किसी के साथ या कुछ लोगों के साथ यात्रा पर जाते हैं उनकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में भी आप हालांकि, अपने मौज मस्ती के लिए कुछ जगह निकालने में सफल होंगे।

मीन- जल्दबाजी और लापरवाह रवैये के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में घर से बाहर काम के दौरान आज आपको थोड़ा ज्यादा जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। सावधान रहिये और अपने काम पर ज्यादा ध्यान दीजिए। ऐसा कर आप मुश्किलों से पार पा सकेंगे। आज जिस प्रोजेक्ट या काम पर लंबे समय से लगे हुए थे, वह काम पूरा होने के करीब पहुंचेगा और इसका फायदा आपको मिलेगे।

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स