June 2025 Vrat and Tyohar: जून में गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
By रुस्तम राणा | Updated: May 29, 2025 16:37 IST2025-05-29T16:37:31+5:302025-05-29T16:37:31+5:30
साल 2025 के जून माह में गंगा दशहरा, सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से वट पूर्णिमा व्रत भी रखेंगी। इस व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा होती है।

June 2025 Vrat and Tyohar: जून में गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
June 2025 Vrat and Tyohar: जून माह हिन्दू व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह हिन्दू धर्म से जुड़े कई व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। माह की शुरूआत में स्कंद षष्ठी व्रत (1 जून) पड़ेगा। वहीं मास का अंत भी स्कंद षष्ठी (30 जून) व्रत से होगा।
साल 2025 के जून माह में गंगा दशहरा, सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से वट पूर्णिमा व्रत भी रखेंगी। इस व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा होती है। हिन्दू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक निर्जला एकादशी व्रत भी इसी मास में पड़ने जा रहा है। इस व्रत में जल ग्रहण किए बिना उपवास रखा जाता है। ये व्रत हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है।
हालांकि इससे एक दिन पूर्व इस्लाम मजहब का महत्वपूर्ण त्योहार ईद उल जुहा, जिसे बकरीद के नाम से जाना जाता है, भी जून माह में पड़ रहा है। जून माह में गायत्री जयंती, जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे। नीचे देखें जून माह के महत्वपूर्ण व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट-
जून 2025 व्रत-त्यौहार (June 2025 Vrat festivals) की पूरी लिस्ट
स्कन्द षष्ठी- 01 जून 2025, रविवार
धूमावती जयन्ती- 03 जून 2025, मंगलवार
मासिक दुर्गाष्टमी- 03 जून 2025, मंगलवार
महेश नवमी- 04 जून 2025, बुधवार
गंगा दशहरा- 05 जून 2025, बृहस्पतिवार
गायत्री जयन्ती- 06 जून 2025, शुक्रवार
निर्जला एकादशी- 06 जून 2025, शुक्रवार
बकरीद- 07 जून 2025, शनिवार
रामलक्ष्मण द्वादशी- 07 जून 2025, शनिवार
प्रदोष व्रत- 08 जून 2025, रविवार
वट पूर्णिमा व्रत- 10 जून 2025, मंगलवार
कबीरदास जयंती - 10 जून 2025, मंगलवार
मिथुन संक्रान्ति- 15 जून 2025, रविवार
पितृ दिवस - 15 जून 2025, रविवार
कालाष्टमी- 18 जून 2025, बुधवार
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी - 18 जून 2025, बुधवार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 21 जून, 2025, शनिवार
योगिनी एकादशी- 21 जून, 2025, शनिवार
सोम प्रदोष व्रत - 23 जून, 2025, सोमवार
मासिक शिवरात्रि - 23 जून, 2025, सोमवार
आषाढ़ अमावस्या - 25 जून 2025, बुधवार
आषाढ़ नवरात्रि - 26 जून 2025, गुरुवार
जगन्नाथ रथ यात्रा - 27 जून 2025, शुक्रवार
विनायक चतुर्थी - 28 जून 2025, शनिवार
स्कंद षष्ठी - 30 जून 2025, सोमवार