लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2019: चंद्रग्रहण वृषभ और मिथुन राशि के जातकों की बढ़ाएगा चिंता, जानिए किस राशि पर होगा क्या असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2019 08:55 IST

July Lunar Eclipse 2019 (चंद्र ग्रहण 2019): 149 सालों बाद ऐसा मौका बन रहा है जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आईए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का तमाम राशियों पर क्या प्रभाव देखने को मिल सकता है.....

Open in App
ठळक मुद्देगुरु पूर्णिमा के दिन 16 जुलाई को लग रहा है साल का दूसरा चंद्रग्रहणचंद्र ग्रहण रात 1.31 बजे से देखा जा सकेगा, सूतक काल 16 जुलाई की शाम 4.30 से होगा शुरूमकर, मीन और मोष राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का पड़ेगा सकारात्मक असर

Chandra Grahan 2019: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 16 जुलाई (मंगलवार) को लगने जा रहा है। 16 तारीख की रात लगने वाला ये खण्डग्रास चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जाहिर है इसका प्रभाव राशियों पर भी पड़ेगा। भारत में चंद्र ग्रहण आधी रात के बाद 1.31 बजे से देखा जा सकेगा। ग्रहण का मध्य तीन बजे होगा। ग्रहण का मोक्ष तड़के 4.30 बजे होगा। इस चंद्र ग्रहण की पूर्ण अवधि दो घंटे और 59 मिनट की होगी। भारत में चंद्र 17 जुलाई की सुबह 5.25 बजे अस्त होगा। हालांकि, ग्रहण का सूतक 16 जुलाई की शाम 4.30 बजे से शुरू हो जाएगा।

खास बात ये है कि 16 जुलाई को ही गुरु पूर्णिमा का भी पर्व पड़ रहा है। ऐसे में 149 सालों बाद ऐसा मौका बन रहा है जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले 1870 में ऐसा हुआ था जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ा था। उस साल तब 12 और 13 जुलाई के बीच की रात को चंद्र ग्रहण पड़ा था। आईए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का तमाम राशियों पर क्या प्रभाव देखने को मिल सकता है.....

मेष- चंद्र ग्रहण का मेष राशि के जातकों पर सकारात्मक असर ही पड़ना चाहिए। आय में अगले कुछ महीनों में वृद्धि का योग है और लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। कुछ कष्टकारक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

वृषभ- इस राशि के जातक के लिए ग्रहण अष्टम और नवं भाव के लिए प्रभावकारी होगा। ऐसे में आपका भाग्य आपसे कुछ समय के लिए रूठ सकता है। सभी कामों में रूकावट आएगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। गहरे जल मसलन नदी, तालाब, समुद्र से दूर रहें।

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अष्टम भाव को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आपको अपने जीवनसाथी की बातों के प्रति सजग रहना होगा। आपसी कलह और विवाद हो सकते हैं। आर्थिक तंगी परेशान कर सकता है इसलिए बचत पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सोच-समझकर फैसला लें।

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण सातवें भाव को प्रभावित करेगा। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। शत्रु पर विजय हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह- इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण पांचवें और छठे भाव को प्रभावित करेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन संतान से संबंधित कोई बात आपको परेशान कर सकती है। विद्या हासिल करने के लिए छात्रों को विशेष मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या- यह चंद्र ग्रहण चतुर्थ और पंचम भाव को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में पारिवारिक कलह की आशंक ज्यादा है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। शादी की योजना बना रहे हैं तो कोई अच्छा समाचार इस संबंध में आपको मिल सकता है। संपत्ति विवाद को लेकर कुछ मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा।

तुला- इस राशि के जातक अपनी बातों और काम से बड़ा प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगे। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। भाईयों से विवाद का योग बन रहा है। इसलिए धैर्य से काम लें। कानूनी मसलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- ग्रहण का प्रभाव यहां द्वितीय और तृतीय भाव पर पड़ेगा। तीसरा भाव पराक्रम का होता है। ऐसे मं निश्चित रूप से आपका यश और कद बढ़ेगा। धन लाभ का योग है। पुराने दिये हुए कर्ज वापस आयेंगे। आपके लिए यह ग्रहण शुभ साबित होने वाला है। अपने काम में पूरी उर्जा लगाएं, सफलता मिलेगी।

धनु- यह चंद्र ग्रहण धनु राशि के लिए दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। ऐसे में धन के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें और इसे ध्यान से चलाएं। कार्यस्थल पर वाणी पर संयम रखें। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें और लापरवाही नहीं बरतें। सीनियर या बॉस की नजरों में आने से बचने की कोशिश करें।

मकर- यह ग्रहण पहले भाव को प्रभावित करेगा। ऐसे में शादी की बाद बनती दिख रही है। कई यात्राओं का योग बन रहा है। स्वास्थय पर वैसे विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए अगले कुछ दिन अच्छे होने वाले हैं। अच्छा समाचार मिलेगा।

कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण बारहवें भाव को प्रभावित कर सकता है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। खर्च पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर हालांकि जरूर सावधान रहें। आपके प्रतिद्वंद्वी हावी होने की कोशिश करेंगे। घर या अपनी संपत्ति पर विशेष नजर रखें। कोई बहुमूल्य वस्तु खो सकती है।

मीन- इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण दशम भाव को प्रभावित कर सकता है। योजनाएं सफल होंगी और आय में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अपने माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। इच्छाओं की पूर्ति के लिहाज से ये ग्रहण आपके लिए शुभ होने वाला है।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणराशिचक्रआज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स