July 2025 Vrat Tyohar List: जुलाई में सावन माह की धूम और चतुर्मास प्रारंभ, हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे बड़े त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट
By रुस्तम राणा | Updated: July 3, 2025 15:42 IST2025-07-03T15:42:39+5:302025-07-03T15:42:39+5:30
जुलाई माह 2025 में देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे कई बड़े-व्रत त्योहार पड़ रहे हैं।

July 2025 Vrat Tyohar List: जुलाई में सावन माह की धूम और चतुर्मास प्रारंभ, हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे बड़े त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट
July 2025 Vrat Tyohar List: जुलाई का महीना शुरू हो चुका है। इस माह देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे कई बड़े-व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। जुलाई माह से ही सावन मास प्रारंभ होगा, जिसमें सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि भी आएगी। इसके अलावा कई बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव भी होने वाला है। आइए जानते हैं जुलाई माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारी की तिथियां…
जुलाई 2025 के व्रत और त्योहार ( July 2025 Vrat Tyohar List)
जुलाई 3, 2025, गुरुवार- गौरी व्रत प्रारम्भ
जुलाई 6, 2025, रविवार- देवशयनी एकादशी, चातुर्मास आरंभ
जुलाई 7, 2025, सोमवार- जयापार्वती व्रत प्रारम्भ
जुलाई 8, 2025, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत
जुलाई 9, 2025, बुधवार- जैन कैलेण्डर पर आधारित कोकिला व्रत
जुलाई 10, 2025, गुरुवार-गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, गौरी व्रत समाप्त
जुलाई 11, 2025, शुक्रवार- श्रावण मास आरंभ
जुलाई 14, 2025, सोमवार- श्रावण का पहला सोमवार, गजानन संकष्टी चतुर्थी,
जुलाई 15, 2025, मंगलवार- श्रावण का पहला मंगलवार, प्रथम मंगला गौरी व्रत,
जुलाई 16, 2025, बुधवार- कर्क संक्रान्ति
जुलाई 17, 2025, गुरुवार- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
जुलाई 21, 2025, सोमवार- श्रावण का दूसरा सोमवार, रोहिणी व्रत, कामिका एकादशी
जुलाई 22, 2025, मंगलवार- श्रावण का दूसरा मंगलवार, दूसरा मंगला गौरी व्रत
जुलाई 22, 2025, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत
जुलाई 23, 2025, बुधवार- सावन शिवरात्रि
जुलाई 23, 2025, बुधवार- हरियाली अमावस्या
जुलाई 24, 2025, गुरुवार- श्रावण अमावस्या, दर्श अमावस्या
जुलाई 25, 2025, शुक्रवार- चन्द्र दर्शन
जुलाई 26, 2025, शनिवार- हरियाली तीज
जुलाई 28, 2025, सोमवार- श्रावण का तीसरा सोमवार, विनायक चतुर्थी, नाग पञ्चमी
जुलाई 29, 2025, मंगलवार- तृतीय मंगला गौरी व्रत, कल्की जयन्ती
जुलाई 30, 2025, बुधवार- स्कन्द षष्ठी
जुलाई 31, 2025, गुरुवार- तुलसी दास जयंती
जुलाई 2025 में कब-कब बदलेंगे ग्रह अपनी स्थिति?
जुलाई 9, 2025, बुधवार- गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रात 10:50 बजे उदय होंगे।
जुलाई 13, 2025, रविवार- शनि देव मीन राशि में सुबह 7:24 बजे वक्री हो जाएंगे।
जुलाई 16, 2025, बुधवार- सूर्य देव कर्क राशि में 5:17 शाम को प्रवेश करेंगे।
जुलाई 18, 2025, शुक्रवार- बुध ग्रह कर्क राशि में सुबह 9:45 बजे वक्री हो जाएंगे।
जुलाई 24, 2025, गुरुवार- बुध ग्रह कर्क राशि में शाम 7:42 बजे अस्त हो जाएंगे।
जुलाई 26, 2025, शनिवार- शुक्र ग्रह मिथुन राशि में सुबह 8:45 बजे गोचर करेंगे।
जुलाई 28, 2025, सोमवार- मंगल ग्रह कन्या राशि में शाम 7:02 बजे गोचर करेंगे।