July 2024 Vrat Tyohar List: जुलाई में इस तिथि से शुरू हो रहा है पवित्र श्रावण मास, देखें माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
By रुस्तम राणा | Updated: June 25, 2024 13:56 IST2024-06-25T13:43:43+5:302024-06-25T13:56:35+5:30
July Vrat Tyohar List 2024: इस महीने की शुरूआत जहां योगिनी एकादशी व्रत (2 जुलाई 2024) के साथ हो रही है तो माह का अंत कामिका एकादशी व्रत (31 जुलाई 2024) के साथ होगा।

July 2024 Vrat Tyohar List: जुलाई में इस तिथि से शुरू हो रहा है पवित्र श्रावण मास, देखें माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
July Vrat Tyohar List 2024: हिंदू व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से जुलाई माह 2024 बहुत खास है। इस महीने की शुरूआत जहां योगिनी एकादशी व्रत (2 जुलाई 2024) के साथ हो रही है तो माह का अंत कामिका एकादशी व्रत (31 जुलाई 2024) के साथ होगा। 22 जुलाई से शिवजी का पावन माह सावन प्रारंभ हो जाएगा। इस महीने पड़ने वाले सावन सोमवार के व्रत और श्रावण शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। संयोग ये है कि इस बार सावन माह की शुरुआत भी सावन सोमवार के साथ हो रही है।
इसके अलावा जुलाई में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे प्रमुख त्यौहार भी मनाए जाएंगे। साथ ही इस महीने गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। गुरु की पूजा की जाती है। इसी महीने सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाता है। जुलाई माह में देवशयनी एकादशी व्रत भी रखा जाएगा। इस एकादशी का आशय यह है कि भगवान विष्णु चार माह के लिए पाताल लोक में शयन के लिए चले जाएंगे। जिससे कि चतुर्मास के लिए मांगलिक कार्यों में रोक लग जाएगी।
जुलाई 2024 व्रत एवं त्योहारों की सूची
दिनांक : व्रत-त्योहार
02 जुलाई 2024 : योगिनी एकादशी व्रत
03 जुलाई 2024 : प्रदोष व्रत
04 जुलाई 2024 : मासिक शिवरात्रि व्रत
05 जुलाई 2024: आषाढ़ अमावस्या व्रत
06 जुलाई 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
07 जुलाई 2024: जगन्नाथ रथ यात्रा
09 जुलाई 2024: विनायक चतुर्थी व्रत
11 जुलाई 2024 : स्कंद षष्ठी व्रत
14 जुलाई 2024 : कर्क संक्रांति और मासिक दुर्गाष्टमी
17 जुलाई 2024 : गौरी व्रत और देवशयनी एकादशी
18 जुलाई 2024 : प्रदोष व्रत
20 जुलाई 2024 : कोकिला व्रत
21 जुलाई 2024 : आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और गुरु पूर्णिमा
22 जुलाई 2024 : श्रावण माह प्रारंभ
23 जुलाई 2024 : प्रथम मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई 2024 : गजानन संकष्टी चतुर्थी
27 जुलाई 2024 : कालाष्टमी
29 जुलाई 2024 : द्वितीय सावन सोमवार व्रत
30 जुलाई 2024 : द्वितीया मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024 : कामिका एकादशी व्रत