लाइव न्यूज़ :

जुलाई 2019 राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए धन लाभ का योग, जानिए अन्य राशियों के लिए कैसा होगा ये महीना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2019 09:20 IST

मासिक राशिफल, जुलाई 2019: कुंभ राशि के जातकों को भी संतुलित आहार और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आप परिवार से ज्यादा पेशेवर जिंदगी को तरजीह देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई-2019 का राशिफल- जानिए क्या सौगात लेकर आया है यह महीना आपके लिएकर्क राशि के जातकों के लव लाइफ को मिलेगी नई उड़ान, मकर राशि के लिए भी शुभ

जुलाई महीने की शुरुआत इस साल सूर्यग्रहण से होने जा रही है। 2 जुलाई को साल का दूसरा सूर्यग्रहण है। हालांकि, ये भारत में नजर नहीं आयेगा। इसके बाद 17 जुलाई को चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। इस लिहाज से देखें तो इन ग्रहणों को राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। यहां जानिए, सभी जातकों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का ये महीना....

मेष- यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। आप अपनी क्षमता का बेहतर इस्तेमाल सफलता हासिल करने के लिए करेगा। मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। इस महीने में परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। महीने के मध्य में जरूर आपको विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता और गहरा होगा। हालांकि, आपको स्वास्थ संबंधी समस्या आ सकती है।

वृषभ- आपके आसपस के लोगों से आपको अच्छी मदद मिलेगा और इसका भरपूर फायदा भी होगा। अगर आप सिंगल हैं तो अब इस स्टेटस को बदलने के लिए तैयार हो जाइए। आफकी जिंदगी में कोई नया आने वाला है। शादी की भी संभावनाएं बन रही हैं। जहां कर काम की बात है तो यह महीना नई खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपका प्रोमोशन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है।

मिथुन- परिवार से जुड़े मसलों से इस महीने आपको जूझना पड़ सकता है। यह महीना आपको अपने व्यक्तिगत इच्छाओं पर काबू पाने के लिए मजबूर करेगा। जहां तक रिलेशनशिप की बात है तो यहां आपके लिए कोई समस्या नहीं है। महीने के शुरू में जरूर आप अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो भी यह बेहतर समय है।

कर्क- आपके लिए महीने के कुछ दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। आप अगर कुंवारे हैं तो जल्द ही आपकी जिंदगी में कोई खास आ सकता/सकती है। घर में बड़ों से बहस या विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य भी इस महीने में आपके लिए चुनौती ले कर आ रहा है। संयम की विशेष जरूरत है। काम में भी खास सफलता के योग नजर नहीं आ रहे हैं। आपको और कड़ी मेहनत की जरूरत है। वित्तीय स्तर पर भी परेशानी के लिए तैयार रहे। यह महीना संघर्षों से भरा है लेकिन धैर्य बनाएं रखें।

सिंह- यह महीना आपको अध्यात्म के नजदीक लेकर जाने वाला है। लव और रिलेशन की बात जहां तक है, तो इस मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें खुश रखने की कोशिश करें। आपकी किसी बात से वे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर आपको संतुलित आहार लेते रहने की जरूरत है। आर्थिक लिहाज से महीना आपके लिए अच्छा साबित होने जा रहा है। अगर आप बिजनेस में हैं तो धन लाभ का योग है। वहीं, अगर आप छात्र हैं तो और मेहनत करें, कुछ मौकों पर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा से बचने की कोशिश करें।

कन्या- आप इस महीने अपने काम को लेकर ज्यादा गंभीर और मेहनती बने रहेंगे। अपने फील्ड से जुड़े लोगों के और पहचान बनेगी और ये आपके लिए फायदे की बात होगी। कुछ नये दोस्त भी बन सकते हैं लेकिन प्यार के मामले में ये महीना लकी साबित नहीं होने जा रहा है। महीने के आखिर में परिवार के अन्य लोगों और रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी सब संतुलित रहने वाला है। यात्रा का योग जरूर है। अगर आप छात्र हैं तो पढ़ाई के लिए विदेश जाने का योग बनता दिख रहा है।  

तुला- आप इस महीने आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शादी-शुदा जिंदगी में भी रोमांस चरम पर होगा। काम के सिलसिले में नई सफलता का योग है। स्वास्थ्य को लेकर भी खास चिंता करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। पैसे जरूर सोच-समझ कर खर्च करें। छात्रों के लिए पढ़ाई के लिहाज से भी यह महीना अच्छा है। कोई अच्छी खबर लेकर आएगा।

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए ये महीना कई सरप्राइजेज लेकर आने वाला है। आप किसी नौकरी के लिए जा सकते हैं। प्रोमोशन भी मिलने के आसार हैं। अगर आप सिंगल हैं तो किसी पार्टी या कार्यक्रम में आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। नये रिश्तों के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सतर्क जरूर रहें। विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है।

धनु- दोस्तों और परिवार के साथ ये महीना आप बेहद अच्छा बिताने वाले हैं। अगर आप वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं तो यह इस महीने दूर होगा। स्वास्थ्य भी इस महीने बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप उच्च शिक्षा के बारे में सोच रहे हैं तो इस मोर्चे पर आपको सफलता मिलेगी।

मकर- स्वास्थय को लेकर आपको विशेष सावधानी इस महीने बरतने की जरूरत है। सिंगल पुरुष और महिलाओं के लिए ये महीना प्यार लेकर आने वाला है। आप परिवार से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हो सकते हैं लेकिन महीने के आखिर तक सबकुछ ठीक होने की संभावना है। वित्तीय स्थिति डगमगायेगी लेकिन आप इसे संभाल लेंगे। परिवार के साथ कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को भी संतुलित आहार और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आप परिवार से ज्यादा पेशेवर जिंदगी को तरजीह देंगे। इस वजह से परिवार  की कुछ नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। वित्तीय समस्या झेलनी पड़ सकती है।

मीन- आप का आत्म विश्वास बढ़ेगा और आप सफलता की राह पर चलेंगे। हालांकि, दोस्तों और परिवार के सहयोगी की आपको जरूरत महसूस होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा का योग था लेकिन इसे आपको टालना पड़ सकता है।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स