लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2019: ब्रज में दो दिन मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, मुख्य मंदिरों में जन्मोत्सव 24 को

By भाषा | Updated: August 18, 2019 05:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी जन्माष्टमी 24 को ही मनाई जा रही है। ब्रज के अनेक तीर्थस्थलों पर मौजूद कई हजार मंदिरों में रात्रि के 12 बजते ही घण्टे-घड़ियाल बज उठेंगे।

मथुरा, 17 अगस्त: तीर्थ क्षेत्र ब्रज में इस वर्ष 23 एवं 24 अगस्त, दोनों दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी जबकि कृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश एवं वृदांवन के रंगजी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में जन्मोत्सव 24 अगस्त को मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के दीपोत्सव, बरसाना के रंगोत्सव के बाद ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से मथुरा में दिव्य और भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन करने में जुटी है।

इसके तहत इस बार भगवान के जन्मोत्सव की घड़ी पर पूरे ब्रज में एक साथ शंखनाद होगा। ब्रज के अनेक तीर्थस्थलों पर मौजूद कई हजार मंदिरों में रात्रि के 12 बजते ही घण्टे-घड़ियाल बज उठेंगे। स्थानीय निवासियों से भी इस अवसर पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास प्रकट करने के लिए घरों में भी समवेत स्वर में जयघोष एवं अनुनाद करने का आग्रह किया जा रहा है। मंदिरों, शहर के मार्गों व घरों को रंग-बिरेगी रोशनी से सजाया जा रहा है।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद और प्रशासन का अनुमान है कि इस बार मुड़िया पूनों मेले के समान ही जन्माष्टमी के पर्व पर यहां आने वाले अधिकतम श्रद्धालुओं का रिकार्ड टूट जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ‘‘रविवार 24 अगस्त की सुबह से ही संस्थान के लीलामंच पर जन्माष्टमी संबंधी आयोजन शुरू हो जाएंगे। रात को भगवान के प्राकट्य की लीला होगी तथा भागवत भवन में ठाकुरजी का जन्माभिषेक किया जाएगा।’’

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी जन्माष्टमी 24 को ही मनाई जा रही है। यह जानकारी द्वारिकाधीश मंदिर के जनसम्पर्क अधिकारी एडवोकेट राकेश तिवारी ने दी।

टॅग्स :जन्माष्टमीमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग