लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2019: जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें कान्हा का श्रृंगार, जरूर खुश होंगे लड्डू गोपाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 10:33 IST

Janmashtami 2019: जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण के बाल रूप के पूजन की विशेष मान्यता है। इस दिन लोग लड्डू गोपाल का भक्त नये वस्त्रों से श्रृंगार करते हैं और दही-मक्खन आदि का भोग लगाते हैं। जानिए, राशि के अनुसार आप किस रंग के वस्त्र से करें बाल गोपाल का श्रृंगार...

Open in App
ठळक मुद्देJanmashtami 2019: मेष राशि के जातकों को लाल वस्त्र से करना चाहिए श्रीकृष्ण का श्रृंगारवृषभ राशि के स्वामी शुक्र है, ऐसे में चांदी के रंग का या फिर चटक सफेद रंग का इस्तेमाल करें

Janmashtami 2019: जन्माष्टमी का त्योहार इस बार दोनों ही दिन 23 और 24 अगस्त को मनाया जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस बार के पंचांग को देखें तो अष्टमी तिथि 23 अगस्त को सुबह 8.09 बजे से 24 अगस्त को सुबह 8.32 बजे तक है।

वहीं, रोहिणी नक्षत्र 24 अगस्त को तड़के 3.48 बजे से शुरू होगा और ये 25 अगस्त को सुबह 4.17 बजे उतरेगा। ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर जानिए अपनी राशि के अनुसार किस प्रकार के श्रृंगार और कौन सी चीजें भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर से आप भी कर सकते हैं उन्हें प्रसन्न...

मेष राशि- इस राशि के जातकों को श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल वस्त्र से करना चाहिए। दअरसल मेष राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में झांकी, पालकी या फिर घर के मंदिर की सजावट में अधिक से अधिक लाल रंग का इस्तेमाल करना अच्छा है। भगवान को मिश्री का भोग आप जरूर लगाएं।

वृषभ राशि- इनके स्वामी शुक्र है। ऐसे में भक्तों को चांदी के रंग का या फिर चटक सफेद रंग का इस्तेमाल कान्हा के श्रृंगार में करना चाहिए। सफेद रंग का सजावट में खूब इस्तेमाल करें। भगवान को मक्खन का भोग लगाएं।

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों को हरे रंग का इस्तेमाल कान्हा के श्रृंगार में करना चाहिए। दरअसल इस राशि के स्वामी बुध हैं और बुध को हरा रंग प्रिय है। भगवान को दही का भोग अवश्य लगाएं। ऐसे करने से लाभ मिलेगा और परेशानियां दूर होंगी।

कर्क राशि- इसके स्वामी चंद्र हैं। इसलिए श्रृंगार में सफेद रंग का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें। कान्हा को भोग में दूध और केसर चढ़ाए।

सिंह राशि- श्रीकृष्ण को लाल और गुलाबी रंग के वस्त्र से सजाएं। इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। पूजा स्थल को सजाने में लाल फूलों का इस्तेमाल खूब करें। मक्खन का भोग भगवान को अवश्य आप लगाएं।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों को कान्हा को हरे रंग के वस्त्र से सजाना चाहिए। इस राशि का स्वामी बुध है। मावे और दही का भोग भगवान को जरूर लगाएं।

तुला राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में सफेद वस्त्र का इस्तेमाल भगवान के श्रृंगार में करें। घी और दही का भोग भगवान को लगाए। समृद्धि आएगी।

वृश्चिक राशि- इनके स्वामी मंगल हैं इसलिए भगवान को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं। मक्खन और मिश्री का भोग कान्हा को जरूर लगाएं।

धनु राशि- इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं इसलिए पीले वस्त्र भगवान से कान्हा का जरूर श्रृंगार करें। ऐसे ही पीले रंग से बनी मिठाई भगवान को चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

मकर राशि- इस राशि के जातकों को पीले और लाल रंग का अत्यधिक इस्तेमाल भगवान के श्रृंगार में करना चाहिए। कन्हैया को मिश्री का भोग लगाएं।

कुंभ राशि- इस राशि के स्वामी शनि हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को नीले रंग या श्याम रंग के वस्त्र से भगवान को संवारना चाहिए। बालूशाही और दही का भोग लगाना चाहिए।

मीन राशि- इसके स्वामी बृहस्पति है। इसलिए भगवान को पीले रंग का वस्त्र पहनाएं और पीले रंग की मिठाई अर्पित करें। भोग में केसर और बर्फी भी भगवान को दे सकते हैं।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद