लाइव न्यूज़ :

Dahi Handi 2019: दही हांडी उत्सव कब है? इसे क्यों मनाते हैं और कैसे शुरू हुई ये परंपरा, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 09:30 IST

Dahi Handi 2019: दही हांडी का उत्सव हर साल जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र मास की अष्टमी तिथि में आधी रात को हुआ था। इसी की खुशी में अगले दिन दही हांडी की परंपरा है।

Open in App
ठळक मुद्देजन्माष्टमी के अगले दिन होती है दही हांडी की परंपरामहाराष्ट्र और गुजरात में बड़े धूमधाम से मनाई जाता है दही हांडी का पर्व

Dahi Handi 2019:जन्माष्टमी के त्योहार के साथ दही हांडी की परंपरा का भी हिंदू मान्यताओं में बहुत महत्व है। भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले कृष्ण के जन्म की खुशियों के तौर पर हस साल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है जबकि दही हांडी उन्हीं की बाल लीलाओं को समर्पित एक उत्सव है। दही हांडी को महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे धूमधाम से मनाया जाता रहा है। वैसे, बदलते समय के साथ अब यह देश और विदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मशहूर हो गया है। जन्माष्टमी इस बार 23 अगस्त या कुछ जगहों पर 24 अगस्त को देश भर में मनाया जाएगा। 

Dahi Handi 2019: दही हांडी कब है?

दही हांडी का उत्सव हर साल जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। ऐसे में इस बार यह 24 या 25 अगस्त को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र मास की अष्टमी तिथि में आधी रात को हुआ था। इसी की खुशी में अगले दिन दही हांडी की परंपरा है। इसमें कई लड़के एक के ऊपर एक चढ़ कर 'ह्यूमन पिरामिड' जैसी श्रृंखला बनाते हैं और ऊंचाई तक पहुंचते हैं। इसके बाद सबसे ऊपर खड़ा लड़का वहां ऊंचाई पर टंगे मिटी के बर्तन को तोड़ता है जिसमें मक्खन या दही रखी हुई होती है।

Dahi Handi 2019: दही हांडी का इतिहास

भगवान श्रीकृष्ण दरअसल देवकी और वासुदेव की संतान थे जो कंस के अत्याचार के कारण वर्षों तक जेल में बंद रहे। पौराणिक कथाओं के अनुसार कंस की हत्या देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान से होनी थी। कंस इस बात को जानता था और इसलिए देवकी की जो भी संतान होती वह उसे मार डालता। जब आठवीं संतान कृष्ण का जन्म हुआ वासुदेव दैवीय शक्तियों की मदद से उन्हें यशोदा और नंदजी के यहां वृंदावन ले जाने में कामयाब रहे।

श्रीकृष्ण की बाल लीला की कहानी यहीं से शुरू होती है। उन्हें माखन खान काफी पसंद था और वे नंद गांव में घर-घर जाकर कभी दोस्तों की मदद से किसी का माखन चुरा लेते तो कभी कोई और शररात करते। इसलिए उन्हें 'माखन चोर' भी कहते हैं। कृष्ण से माखन और दही बचाने के लिए गांव के लोग मटकी को काफी ऊंचाई पर टांग देते। छोटे कृष्ण की चतुराई हालांकि यहां भी सब पर भारी पड़ती थी। वे अपने मित्रों के ऊपर चढ़ कर मटकी में रखा माखन चुरा लेते। कृष्ण की इन्हीं बाल लीलाओं को याद करते हुए दही हांडी की परंपरा शुरू हुई। 

टॅग्स :जन्माष्टमीमहाराष्ट्रभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद