लाइव न्यूज़ :

आज बुधवार की शाम करें ये उपाय, विघ्नहर्ता गणेश हर लेंगे आपके सारे कष्ट, होगा धन लाभ

By गुणातीत ओझा | Updated: September 16, 2020 17:10 IST

भगवान श्री गणेश शिवजी और पार्वती के पुत्र हैं। उनका वाहन डिंक नामक मूषक है। गणों के स्वामी होने के कारण उनका एक नाम गणपति भी है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित माना जाता है।हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है।

Lord Ganesha Pooja: भगवान श्री गणेश शिवजी और पार्वती के पुत्र हैं। उनका वाहन डिंक नामक मूषक है। गणों के स्वामी होने के कारण उनका एक नाम गणपति भी है। ज्योतिष में इनको केतु का देवता माना जाता है और जो भी संसार के साधन हैं, उनके स्वामी श्री गणेशजी हैं। हाथी जैसा सिर होने के कारण उन्हें गजानन भी कहते हैं। गणेश जी का नाम हिन्दू शास्त्रों के अनुसार किसी भी कार्य के लिये पहले पूज्य है। इसलिए इन्हें प्रथमपूज्य भी कहते हैं।

गणपति आदिदेव हैं जिन्होंने हर युग में अलग अवतार लिया। उनकी शारीरिक संरचना में भी विशिष्ट व गहरा अर्थ निहित है। शिवमानस पूजा में श्री गणेश को प्रणव (ॐ) कहा गया है। इस एकाक्षर ब्रह्म में ऊपर वाला भाग गणेश का मस्तक, नीचे का भाग उदर, चंद्रबिंदु लड्डू और मात्रा सूँड है।

चारों दिशाओं में सर्वव्यापकता की प्रतीक उनकी चार भुजाएँ हैं। वे लंबोदर हैं क्योंकि समस्त चराचर सृष्टि उनके उदर में विचरती है। बड़े कान अधिक ग्राह्यशक्ति व छोटी-पैनी आँखें सूक्ष्म-तीक्ष्ण दृष्टि की सूचक हैं। उनकी लंबी नाक (सूंड) महाबुद्धित्व का प्रतीक है।

 

हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। यानी ऐसे देव जिनकी उपस्थिति में कभी कोई विघ्न नहीं आ सकता है। ऐसी मान्यता प्रचलित है कि गणेश जी अपने भक्त की हर दुःख और परेशानी को हर लेते हैं।

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित माना जाता है तो इसी को ध्यान में रखते हुए हम यहां बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिन्हें बुधवार या किसी भी माह की चतुर्थी पर किया जा सकता है। ये उपाय आपको सुख-समृद्धि दिलाएंगे और साथ ही रोग-शोक से भी मुक्ती भी दिलाएंगे। 

1. अगर जीवन में दुःख परेशानियां चल रही हों तो किसी भी बुधवार के दिन या शाम को हाथी को हरा चारा खिलाएं। शास्त्रों में हाथी को भगवान गणेश का रूप और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरा बुधवार का शुभ रंग माना जाता है। इसलिए इसदिन हरी वास्तु या अन्न हमेशा दान करना चाहिए। 

2. बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद गणेश मंत्र का एक माला जाप करें - "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र जाप के बाद गणेश जी को लड्डू या मोदक का भोग लगाने से मनोकामना जल्द पूर्ण होती है। 

3. अगर आप किसी विशेष मनोकामना की पूर्ती चाहते हैं तो किसी भी बुधवार की सुबह गणेश मंदिर जाएं और वहां श्रीगणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दुर्वा रखकर चढ़ाएं। इस उपाय से मनोकामना पूर्ण होगी और साथ ही धन लाभ के भी योग बनेंगे। 

4. संतान सुख से वंचित महिला हर बुधवार श्रीगणेश के मंत्र जाप के साथ उन्हें दो लड्डुओं का भोग लगाए। ध्यान रहे कि लड्डू का यह प्रसाद घर पर ही  बना हो और भोग लगाने के बाद महिला स्वयं इसे ग्रहण जरूर करे। 

5. किसी भी बुधवार के दिन या शाम को श्रीगणेश का अभिषेक करें। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से सुखों की प्राप्ति होती है और भगवान गणेश हर दुःख से आपको दूर रखते हैं।

टॅग्स :धार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठLord Shiva: भोलेनाथ के अचूक 'शिव महिम्न: स्तोत्र' के पाठ से होती है सुखों की प्राप्ति, जानिए इस पाठ की महिमा

पूजा पाठLord Ganesh: गणपति क्यों करते हैं मूसक की सवारी, क्या है भगवान गणेश के दिव्य वाहन की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठHanuman Jayanti 2024: पंचमुखी हनुमान के पूजन से दूर होता है भय, बढ़ता है आत्मविश्वास, जानिए रुद्रावतार के इस महास्वरूप की कहानी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद