लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल (02 से 7 सितंबर): कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह, कौन से दिन होंगे शुभ, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 12:53 IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, अपने जीवन पर ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (2 सितंबर से 7 सितंबर) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह...

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक राशिफल: पंडित उमेश तिवारी से जानिए इस हफ्ते का राशिफलमेष जातकों को सप्ताह के आरंभ में होगी मानसिक चिंता, सिंह राशि वालों को मिलेगी कारोबार में उन्नति

मेष- गोचर षष्ठम भाव में चंद्र है। राशिश भौम सूर्य बुध शुक्र है। सप्ताह के आरंभ में मानसिक चिंतन रह सकता है। पारिवारिक प्रापंचिक चिंतन रहेगा। सप्ताह के मध्य के समय भूमि-जमीन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार हो सकता है। सोची-समझी रणनीति के अनुसार कार्य क्षेत्र में कार्य उत्तम लाभ मिल सकता है। सेहत में पाचनतंत्र से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 2, 3, 4 और 7 सितंबर है। श्री हरिविष्णु की अर्चना गुरुवार को करें। शुभ रंग गुलाबी है।

वृषभ- गोचर पंचम भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। सप्ताह का आरंभ कार्यक्षेत्र, व्यापार में प्रगति देगा। नौकरीपेशा जातक की भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक प्रगति मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए अनुकूल सप्ताह है। प्रापंचिक खर्चों में वृद्धि, आय-व्यय की स्थित सम रहेगी। स्वास्थ्य के लिए रक्तजन्य दोष कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 2, 5 और 6 सितंबर हैं। मंगलवार को देवी की उपासना करें। शुभ रंग मरुन है।

मिथुन- गोचर चतुर्थ भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। पराक्रम भाव में सूर्य बुध शुक्र भौम अनुकूल प्रभाव देंदे। भूमि-कृषि, निर्माण कार्य से जुड़े जातक को अनुकूल प्रभाव मिलेगा। आवक के स्रोत में वृद्धि प्रदान करेगा। संतान पक्ष से चिंतन, प्रापंचिक चिंतन रहेगा। भूमि-वाहनादि के लिए सुखद है। राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पाचनतंत्र से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 3, 4, 6 और 7 सितंबर हैं। श्री गणेश जी की अर्चना करें। शुभ रंग हरा है।

कर्क- गोचर में तृतीय भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। सप्ताह के आरंभ में धार्मिक कार्यो में अभिरुचि रहेगी। पारिवारिक वातावरण हर्षवर्धक रहेगा। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। उपहारों की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद होगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। सप्ताह का मध्य का समय चिंतन, मानसिक खिन्नता प्रदान करेगा। उतर्राध के समय में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह अनुकूल है। शुभ दिनांक 2, 5 और 6 सितंबर है। शिव-शक्ति की उपासन शुभद रहेगी। शुभद रंग चमकीला श्वेत है।

सिंह- गोचर में चंद्र द्वितीय भाव में भ्रमण करेगा। राशिश सूर्य शुभदता प्रदान करेगा। कर्मक्षेत्र कारोबार में उन्नति मिलेगी। आवक के स्रोत में वृद्धि होगी। रूका हुआ धन मिल सकता है। सोची-समझी रणनीति से कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रवर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। खान-पान पर ध्यान रखें। शुभ दिनांक 2, 3 और 4 सितंबर है। गुरुवार को धर्म स्थान में पीले वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग गुलाबी है।

कन्या- गोचर प्रथम भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ सुखद है। कारोबार-व्यापार के लिए अनुकूल है। संतान को उन्नति मिलेगी। विद्याक्षेत्र में यशप्रद रहेगा। विशेष कार्यों से संबंधित कार्यों में धन निवेश हो सकता है। आय-व्यय की स्थिति सम रहेगी। सप्ताह अनुकूल प्रभाव देगा। सेहत के दृष्टिकोण से मानसिक अवसाद, मौसमी रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 3, 4 और 5 भाग्य की शुभदता प्रदान करेंगे। मंगलवार को धर्म स्थान में अन्नदान करें। शुभ रंग धानी है।

तुला- गोचर में व्ययभाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। राशि आय स्थान में शुभदता प्रदान करेगा। कार्य क्षेत्र व्यापार में नये अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातक को प्रगति मिलेगी। भूमि कृषि संबंधित कार्यक्षेत्र से लाभ मिलेगा। प्रवास यशप्रद रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत के दृष्टिकोण से मौसमी बीमारियां कष्ट दे सकती हैं। शुभ दिनांक 3, 4, 5 और 6 सितंबर है। श्री गणेश की अर्चना करें। सफेद वस्तुओं का नैवेद्य करें। शुभ रंग सफेद है।

वृश्चिक- गोचर आय स्थान में चंद्र का भ्रमण है। राशिश दशमभाव में शुभदता प्रदान करेगा। व्यापार में विस्तारपूर्वक लाभ की स्थिति बनती है। रूके हुए कार्य पूर्णता को प्रदान करेंगे। नौकरीपेशा जातक को पनोन्नति मिल सकती है। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 6 और 7 सिकंबर हैं। गणेशजी की अर्चना करें। शुभ रंग मरुन है।

धनु- गोचर में दशम भाव में चंद्र है। सप्ताह के आरंभ में कारोबार-व्यापार में प्रगति मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। अचानक लाभ मिल सकता है। राजकीय-सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखद होगा। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी। शुभ दिनांक 2, 3 और 4 सितंबर है। विष्णुजी की अर्चना करें। शुभ रंग सुनहरा है।

मकर- गोचर नवम भाव में चंद्र रहेगा। कार्यक्षेत्र-कारोबार के लिए सप्ताह अच्छा है। धर्म कार्यों में रुचि रहेगी। आप अपनी सोच-बूझ से परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर सकते हैं। पारिवारिक सुख रहेगा। प्रापंचिक कार्यों, सुख-संसाधनों पर व्यय की स्थिति निर्माण होती है। शुभ दिनांक 2, 5 और 6 सितंबर है। श्री गणेश की अर्चना करें। गुड़ के मोदक नैवेद्य करें। शुभ रंग भूरा है।

कुंभ- गोचर अष्टम भाव में चंद्र का भ्रमण है। सप्ताह के आरंभ में मानसिक-शारीरिक कष्ट रह सकता है। नकारात्मक सोच परेशान करेगा। सप्ताह का मध्य का समय सफलताएं प्रदान करेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रगति मिलेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से खानपान पर ध्यान रखें। शुभ दिनांक 2, 4, 5 और 7 सितंबर है। श्रीगणेश की अर्चना करें। शुभद रंग आसमानी है।

मीन- सप्ताम भाव में चंद्र का भ्रमण है। राशिश स्वामी की शुभदता प्राप्त होगी। व्यापार-कारोबार में प्रगति मिलेगी। अपूर्ण कार्य पूर्णता को प्राप्त होंगे। परिवार में उत्साह रहेगा। विदेश से संबंधित कार्यक्षेत्र से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मौसमी रोग कष्ट दे सकते हैं। श्री गणेश की अर्चना करें। शुभ दिनांक 2, 5 और 6 सितंबर है। शुभ रंग पीला है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी

पूजा पाठPanchang 02 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय