साप्ताहिक राशिफल, 29 जुलाई से 3 अगस्त: कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह, कौन से दिन होंगे शुभ, जानिए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 29, 2019 10:35 IST2019-07-29T10:33:59+5:302019-07-29T10:35:03+5:30

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (29 जुलाई से 3 अगस्त) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

horoscope weekly 29th july to 3rd August rashifal astrology in hindi accoding to zodiac sign | साप्ताहिक राशिफल, 29 जुलाई से 3 अगस्त: कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह, कौन से दिन होंगे शुभ, जानिए

साप्ताहिक राशिफल: 29 जुलाई से 3 अगस्त का राशिफल

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (29 जुलाई से 3 अगस्त) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

मेष- गोचर द्वितीय भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ मानसिक आर्थिक उन्नति प्रदान करे। सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। परिश्रमपूर्वक उत्तम लाभ मिल सकता है। मांगलिक कार्यों का योग निर्माण होता है। प्रवास का योग निर्माण होता है। प्रापंचिक कार्यों में अचानक खर्चे से वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पेट पांचन तंत्र से संबंधित कष्ट हो सकता है। शुभ दिनांक 30 जुलाई, 02 अगस्त और 3 अगस्त है। गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें। शुभ रंग गुलाबी है।

वृषभ- गोचर प्रथम भाव में चंद्र है। कारोबार व्यापार में उन्नति आय के स्रोत में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातक को अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रापंचिक सुखद है। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातक को पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। मनोरंजक प्रवास का योगा निर्माण होता है। शुभ दिनांक 29 जुलाई, 31 जुलाई और 1 अगस्त आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा। शनिवार को पीपल की अर्चना करें। शुभ रंग आसमानी है। 

मिथुन- गोचर व्ययभाव में चंद्र रहेगा। राशिश बुध वक्री राह के साथ है। सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक सुख संसाधनों पर व्यय की स्थिति निर्माण होती है। सप्ताह का मध्य का समय कारोबार, व्यापार में अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातक को आर्थिक लाभ मिल सकता है। पिता की उन्नति होगी। राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा। पांचन तंत्र से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 29, 30, 31 एवं 1 है। अचानक लाभ मिल सकता है। श्री गणेशजी की अर्चना करें। शुभ रंग धानी है।

कर्क- गोचर चंद्र लाभ स्थान में रहेगा। कार्यक्षेत्र कारोबार से लाभ प्राप्त होगा। मन में प्रसन्नता होगी और सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि, वाहन क्रय विक्रय का योग निर्माण होता है। मातृपक्ष से लाभ प्राप्त हो सकता है। धर्मकार्यों में अभिरूचि रहेगी। संतान पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। सप्ताह अच्छा फल प्रदान करेगा। शुभ दिनाक 30 जुलाई, 1 अगस्त और 2 अगस्त भाग्य की शुभदता प्रदान करेगा। शिवजी का दुग्धाभिषेक करें। शुभद रंग नारंगी है।

सिंह- गोचर दशम भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ कार्यक्षेत्र में अनुकूल प्रभावशाली रहेगा। पारिवारिक वाद-विवाद निपट जाएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। धर्मकार्यों में अभिरूचि रहेगी। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। मन में खिन्नता रहेगी। आय-व्यय की स्थित सम बनी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रह सकती है। स्वयं का स्वास्थ्य मध्यम है। शुभ दिनांक 29, 30 एवं 3 हैं। श्री सूर्यनाराणय की अर्चना करें। शुभ रंग लाल है।

कन्या- गोचर नवम भाव में चंद्र का भ्रमण राशिश बुध वक्री राहू के साथ दशम भाव में रहेगा। व्यापार में विस्तार पूर्वक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातक को पनोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। मनोरंजक प्रवास का योग निर्माण होता है। वाहन आदि के क्षेत्र से जुड़े जातक को कामयाबी मिलेगी। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। शुभ दिनांक 29, 30, 31 और 1 है। श्री गणेश जी की अर्चना करें। शुभ रंग हरा है।

तुला- गोचर अष्टम भाव में चंद्र राशिश दशम भाव में सूर्य शुक्र के साथ अनुकूल प्रभाव देगा। सप्ताह का आरंभ मानसिक चिंता दे सकता है। खान-पान, होटल, कीमती वस्तुओं का व्यापार से जुड़े जातक को लाभ की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा जातक को नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। प्रापंचिक खर्चों में वृद्धि होगी। राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा। वात कफ पित्तजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 29, 30, 31 एवं 2 भग्य की शुभदता मिलेगी। श्रीशिर्वाचन करें। शुभ रंग पिस्ता है।

वृश्चिक- गोचर सप्तम भाव में चंद्र है। व्यापार में सफलताएं प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातक को तरक्की वरिष्ठजनों का सहयोग मित्रजनों का साथ मिलेगा। राजकीय पक्ष से अनुकूलता मिलेगी। विद्या से संबंधित कार्यों के लिए शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के लिए रक्त जन्य रोग, शल्य चिकित्सा से संबंधित कष्ट पीड़ा हो सकती है। शुभ दिनाक 31, 02 है। भाग्य साथ देगा। शुभ रंग मरुन है।

धनु- गोचर षष्ठ भाव में चंद्र है। कार्यस्थल से संबंधित परेशानी, मानसिक चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र एवं व्यापार के लिए मध्यम है। भाग दौड़ अनावश्यक प्रवास का योग निर्माण होता है। सोची-समझी रणनीति लेकर कार्य करना चाहिए। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अर्थ से संबंधित लेन-देन में सोचबूझ कर निवेश करें। स्वास्थ्य पाचन तंत्र जनित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 29, 30, 02 एवं 3 अनुकूल है। शुभ रंग पीला है।

मकर- गोचर पंचम भाव में चंद्र रहेगा। गुरुचंद्र का नवम पंचम योग कार्यक्षेत्र में वृद्धि मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक सुखद रहेगा। संतान को माता-पिता का साथ मिलेगा। विद्या क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। शुभ दिनांक 30, 31 एवं 01 अनुकूल है। शुभ रंग आसमानी है।

कुंभ- गोचर में चतुर्थभाव में चंद्र रहेगा। कर्मक्षेत्र के लिए अनुकूल है। स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। पूर्ण यदि किसी प्रकार का विवाद चल रहा था तो उसके परिणाम संतोषजनक प्राप्त होंगे। राजकीय पक्ष में यशकारक है। आर्थिक निवेश के अनुकूल है। पराक्रम में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए मध्यम है। शुभ दिनांक 29, 30, 02 एवं 03 अनुकूस है। शिर्वाचन करें। शुभ रंग आसमानी है।

मीन- गोचर तृतीय भाव में चंद्र नवम भाव में राशिश गुरु का शुभ योग है, सप्ताह का आरंभ कार्य क्षेत्र व्यापार में प्रगति मिलेगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पिता के पक्ष से लाभ मिल सकता है। भूमि वाहन आदि की खरीद-बिक्री का योग बनता है। सप्ताह का मध्य का समय मानसिक तनाव रह सकता है। जीवनसाथी का सहयोग ससुराल पक्ष से लाभ के संकेत मिलते हैं। शुभ दिनांक 31, 01, और 02 हैं। भाग्य की अनुकूलता मिलेगी। श्रीशिवजी का अभिषेक करें। शुभ रंग क्रीम है।

Web Title: horoscope weekly 29th july to 3rd August rashifal astrology in hindi accoding to zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे