लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल (26 से 30 अगस्त): कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह, कौन से दिन होंगे शुभ, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2019 07:09 IST

इस सप्ताह अपने जीवन पर ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (26 अगस्त से 30 अगस्त) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह...

Open in App

मेष- गोचर में द्वितीय भाव में चंद्र राशिश भौम सूर्य शुक्र के साथ पंचम भाव में शुभदता देगा। नौकरीपेशा जातक को उन्नति प्रदान करेगा। अधीनस्थ सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कार्यों से लाभ मिल सकता है। धर्मकार्यों में अभिरुचि रहेगी। स्थानांतरण के योग निर्माण होते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उदरजन्य, गैसजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 26, 30, 31 भाग्य की शुभदता प्रदान करेगी। श्रीकृष्ण की अर्चना कर चंदन लेपन करें। शुभ रंग गुलाबी है।

वृषभ- गोचर प्रथम भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ कर्मक्षेत्र कारोबार के लिए अनुकूल है। आय-व्यय की स्थिति सम रहेगी। प्रापंचिक गृह संबंधित सुख-संसाधनों में व्यय की स्थिति बनी रहेगी। शिक्षणक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। मानसिक तनाव, आर्थि चिंता बनी रहेगी। मित्रजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से रक्तजन्य रोह पीड़ा दे सकते हैं। शुभ दिनांक 26, 27, 28 अनुकूल हैं। मंगलवार को शक्ति की उपासन करें। शुभ रंग क्रीम है।

मिथुन- गोचर में व्ययभाव में चंद्र हैं। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। जीवनसाथी से सामजंस्य बना कर रखें। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिल सकती है। उतर्राध में आर्थिक विकास प्राप्त होगा। कारोबार में यशप्रद रहेगा। परिवार में वातावरण हर्षवर्धक रहेगा। मांगलिक धार्मिक कार्यों में अभिरुचि रहेगी। अचानक धनलाभ के योग निर्माण होते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से त्वचा से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 26, 27, 28, 29 अनुकूल है। श्रीगणेश जी की अर्चना करें। शुभ रंग धानी है।

कर्क- गोचर में आय स्थान में चंद्र है। सप्ताह के आरंभ में आर्थिक चिंतन रह सकता है। परिश्रमपूर्वक कार्य सिद्धि हो सकते हैं। माता-पिता के पक्ष में सहयोग मिलेगा। मध्य के समय आर्थिक उन्नति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। मांगलिक कार्यों का योग निर्माण हो रहा है। सेहत की दृष्टि से थकान, निद्राजन रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभद दिनांक 27, 28, 29 और 30 अनुकूल है। श्री शिवशक्ति की उपासन करें। शुभ रंग श्वेत क्रिया है।

सिंह- गोचर दशक भाव में चंद्र राशिश सूर्य भौम बुध शुक्र के साथ शुभ योग निर्माण करता है। कारोबार व्यापा में प्रगति मिलेगी। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। गृह में धार्मिक कार्यों का योग निर्माण होता है। आत्मिक बलपूर्वक कार्यक्षेत्र में प्रयास करें। सफलता प्राप्त होगी। मानसिक चिंता अवसाद नकारात्मक विचार कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 26, 28, 29 भाग्य की अनुकूलता देगा। सूर्य की उपासन करें। शुभ रंग गुलाबी है।

कन्या- गोचर नवम भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। सप्ताह का आरंभ व्यापार कारोबार के लिए अनुकूल प्रतीत होता है। भूमि निर्माण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। प्रापंचिक खर्चों में अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है। वरिष्ठजनों की सलाह लेकर कार्य करें। उत्तरार्ध का समय शारीरिक-मानसिक कष्ट दे सकता है। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह मध्. है। श्रीगणेश की उपासन करें। गाय को हरी घास और चारा डालना चाहिए। शुभ दिनांक 26, 29, 31 है। शुभ रंग हरा है।

तुला- गोचर अष्टम भाव में चंद्र राशिश शुक्र शुभदता देगा। कार्यक्षेत्र कारोबार में उन्नति मिलेगी। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिल सकती है। आर्थिक प्रगति मिलेगी। राजकीय पक्ष में यशकारक रहेगा। पिता के पक्ष से लाभ मिल सकता है। व्यापारिक प्रवास लाभप्रद रहेंगे। प्रापंचिक वातावरण हर्षवर्धक रहेगा। मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं। शुभ दिनांक 26, 27, 28, 29 अचानक रूका धन मिल सकता है। श्रीलक्ष्मी की अर्चना करें। शुभ रंग सफेद है।

वृश्चिक- गोचर सप्ताह भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। राशिश भौम दशम भाव में सूर्य शुक्र के साथ शुभदता प्रदान करेंगे। सप्ताहा का आरंभ कार्यस्थल में व्यवधान मानसिक खिन्नता रह सकती है। सप्ताह का मध्य अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है। शुभ दिनांक 28, 29, 30, 31 अनुकूल है। श्रीहनुमा की अर्चना करें। शुभ रंग मरुन है।

धनु- गोचर में अष्टम भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। सप्ताह का आरंभ राजकीय पक्ष के लिए अनुकूल है। आर्थिक प्रापंचिक सुखद रहेगा। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान रखना चाहिए। त्वचा और पेट संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। उतर्राध में कारोबार, व्यापार में तरक्की और लाभ के योग हैं। शुभ दिनांक 26, 30 और 31 है। गुरु बृहस्पति की अर्चना करें। शुभ रंग पीला है।

मकर- गोचर पंचम भाव में चंद्र का भ्रमण है। कारोबार व्यापार से लाभ मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी पूर्व करें। चोट-चपेट आदि से बचें। सप्ताह मध्यम फल प्रदान करेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ दिनांक 27, 28, 29 और 31 है। शनिवार को श्री हनुमानजी की अर्चना करें। पीपल वृक्ष के नीचे दीप दान करें। शुभ रंग भूरा है।

कुंभ- गोचर में चतुर्थ भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। दिन के उतर्राध में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी। प्रापंचिक सुखद रहेगा। सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विशेषकार्यों में धन निवेश हो सकता है। धार्मिक कार्यों में अभिरूचि रहेगी। स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा। उदरजन्य रोग कष्ट देंगे। शुभ दिनांक 29, 30 और 31 हैं। श्री शक्ति की उपासना शुभ है। शुभ रंग आसमानी है।

मीन- गोचर में तृतीय भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। राशिश नवम भाव में गुरु शुभदता प्रदान कर रहा है। सप्ताह का आरंभ मानसिक प्रापंचिक सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम पूर्वक अल्प लाभ की स्थिति निर्माण होती है। निकटतम व्यक्ति के वियोग की स्थिति बन रही है। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिए मौसमी बीमारियां कष्ट दे सकती हैं। शुभ दिनांक 27, 28, 29 और 31 अनुकूल है। पक्षियों का दाना खिलाना चाहिए। शुभ रंग सुनहरा है।

 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स