लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह, कौन से दिन होंगे शुभ, जानिए 22 से 27 जुलाई का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 11:05 IST

मिथुन राशि के जातक के लिए गोचर नवम भाव में चंद्र है। नौकरीपेशा जातक के लिए अच्छा है। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा 22 जुलाई से 27 जुलाई के बीच सभी राशियों के लिए कैसा होगा सप्ताह...

Open in App

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (22 जुलाई से 27 जुलाई) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा 22 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आपका दिन...

मेष- गोचर लाभ स्थान में चंद्र का भ्रमण है। आत्मिक बल की वृद्धइ होगी। धर्मकार्यों में अभिरूचि होगी। कार्य-व्यवसाय की बेहतर स्थिति बनती है। माता-पिता का सहयोग प्राप्ता होगा। धन स्थानी संपत्ति से मिल सकता है। विद्याक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। संतान पक्ष को विद्या क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। अनावश्यक प्रवास का योग निर्माण होता है। विवाहित जीवन सुखद रहेगा। वाहनादि का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। शुभ दिन 25, 26 और 27 है। श्री सूर्यनाराणय की उपासना करें। शुभद रंग मरुन है।

वृषभ- गोचर दशम भाव में चंद्र राशि, शुक्र, सूर्य, भौम तृतीय भाव में रहेंगे। कर्मक्षेत्र कारोबार के लिए अनुकूल है। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिलेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिल सकता है। भूमि, कृषि, निर्माण कार्यों में यश होगा। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। मौसम की बीमारियां परेशान कर सकती है। शुभ दिनांक 22, 23 और 24 तारीख हैं। श्री शिवजी का दुग्ध अभिषेक करें। शुभ रंग आसमानी है।

मिथुन- गोचर नवम भाव में चंद्र है। नौकरीपेश जातक के लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में परिश्रमपूर्वकर लाभ की स्थिति निर्माण होती है। भूमि, निर्माणकार्यों में यश है। जीवनसाथी से मधुर संबंध बनाने होंगे। अगर अविवाहित हैं तो विवाह के संबंध में अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्या क्षेत्र में यश होगा। सूझबूझपूर्वक कार्य करने से लाभ मिल सकता है। जोड़ो में दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 24, 25 और 27 हैं। शुभ रंग धानी है।

कर्क- गोचर अष्टम भाव में चंद्र है। गुरु की शुभद दृष्टि प्राप्त हो रही है। सप्ताह के आरंभ में प्रांपचिक चिंता, मन में खिन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। भूमि, कृषि और स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कानूनी कार्यों के लिए यशप्रद है। संतान पक्ष और मित्रजनों का सहयोग मिलेगा। संक्रमण से संबंधति रोग परेशान कर सकते हैं। शुभद दिनांक 22, 23, 25 और 27 है। शिवशंकर का दुग्ध अभिषेक करें। शुभ रंग नारंगी है।

सिंह- गोचर सप्तम भाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ व्यापार-कारोबार के लिए सामान्य रहेगा। भातृपक्ष से वादविवाद उतपन्न हो सकते हैं। प्रांपचिक कार्यों में व्यय की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार से संबंधिक प्रवास के योग निर्माण होते हैं। सगे-संबंधियों से नुकसान हो सकता है। सप्ताह का अंत शुभदता प्रदान करेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिन 25, 26 और 27 हैं। सूर्य उपासन करें। शुभ रंग लाल है।

कन्या- गोचर षष्ठम भाव में चंद्र हैष राशि का बुध राहु के साथ दशम भाव में होगा। व्यापार-कारोबार के लिए अच्छा है। नौकरीपेश जातक को अनुकूल, विद्यार्थी वर्ग को यश प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य का समय शुभ, व्यापार में नये अनुबंध मिलेंगे। लाभ के दृष्टिकोण से दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 23, 26 और 27 है। गणेशजी की अर्चना करें। शुभ रंग धानी है।

तुला- गोचर पंचम भाव में चंद्र, राशि का शुक्र दशम भाव में सूर्यभौम के साथ है। कर्मक्षेत्र कारोबार के लिए अच्छा है। कृषि और स्थायी संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। प्रांपचिक सुखद, संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। विदेश से संबंधित जातक को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों की तरक्की होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कफजनित रोग परेशान करेंगे। सोमवार को शिवजी का अभिषेक करें। शुभ दिनांक 22, 25 और 26 हैं। शुभ रंग आसमानी है।

वृश्चिक- गोचर में तृतीया भाव में चंद्र है। राशि का भौम गुरु का नीच भाव योग है। कारोबार, व्यापार में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य का समय़ कार्यस्थल से संबंधित चिंता दे सकता है। प्रतियोगित परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से रक्त जन्य रोग और शल्य चिकित्सा से संबंधित कष्ट हो सकता है। शुभ दिनांक 25, 26 और 27 है। शुभ रंग गुलाबी है।

धनु- गोचर में तृतीय भाव में चंद्र है। कारोबार व्यापार में परिश्रमपूर्वक अल्प लाभ मिलेगा। आर्थिक चिंता रह सकती है। राजकीय पक्ष से लाभ मिलेगा। सोची-समझी रणनीति अपनानी चाहिए। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता, खर्चे में वृद्धि होगी। भूमि, स्थायी संपत्ति से संबंधित कार्यों में निवेश से बचना चाहिए। लघुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से खानपान पर ध्यान देना चाहिए। शुभ दिनांक 24, 25 और 26 है। धर्मस्थान पर गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें। शुभ रंग सुनहरा है।

मकर- गोचर के द्वितीय भाव में चंद्र है। कार्यक्षेत्र कारोबार के लिए अनुकूल है। नौकरीपेश जातक पर काम का दबाव बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को उन्नति मिलेगी। परिश्रमपूर्वक आप लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद है। आय-व्यय की स्थिति सम रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। मौमस संबंधी बीमारियां कष्ट दे सकती हैं। शुभ दिनांक 22, 23 और 27 तारीख है। मंगलवार को पीपल वृक्ष के नीचे दीप दान करें। शुभ रंग आसमानी है।

कुंभ- गोचर में प्रथम भाव में चंद्र राशि का शनि केतु के साथ अनुकूल है। व्यापार-कारोबार के लिए अच्छा है। आर्थिक पक्ष सुखद रहेगा। राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है। शिक्षण क्षेत्र में सफलता मिलेगी। गृहकार्यों के साथ अन्य क्षेत्रों के कामकाज में भी रूचि रहेगी। मित्रजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्यम है। शुभ दिनांक 22, 23 और 24 है। शनिवार सांयकाल पीपल वृक्ष के नीचे दीप दान करें। शुभ रंग नीला है।

मीन- गोचर के व्यय भाव में चंद्र है। राशि गुरु की शुभदता मिल रही है। व्यापार-कारोबार के लिए अनुकूल है। विद्याक्षेत्र में तरक्की, धर्म के कार्यों में अभिरूचि रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद है। संतान पक्ष को प्रगति मिलेगी। परिवारिक जनों से संबंधों में सुधार की स्थिति होगी। भूमि, वाहन आदि के लिए सुखद है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सिर और बदन दर्द का कष्ट हो सकता है। शुभ दिनांक 23, 24, 25 और 26 तारीख है। केले के वृक्ष की अर्चना गुरुवार को करें। शुभ रंग नारंगी है।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतआज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य