लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल (12 से 17 अगस्त): ये सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, कौन से दिन हैं शुभ और क्या है शुभ रंग? जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 08:43 IST

पंडित उमेश तिवारी से जानिए इस हफ्ते (12 अगस्त से 17 अगस्त) आपके जीवन में आएंगे क्या बदलाव, कैसा गुजरेगा ये हफ्ता और राशि के अनुसार अच्छे भाग्य के लिए किसकी करें पूजा....

Open in App

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (12 अगस्त से 17 अगस्त) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

मेष- गोचर नवम भाव में चंद्र राशिश भौम पंचम भाव में शुभदता प्रदान करेगा। सप्ताह का आरंभ मन में प्रसन्नता, पारिवारिक प्रापंचिक सुखद रहेगा। नौकरीपेश जातक को उन्नति मिलेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय पक्ष से लाभ हो सकता है। भूमि निर्माण कार्यों में यशप्रद रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखप्रद रहेगा। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। सप्ताह अनुकूल फल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उदरजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 13, 15 और 17 हैं। शिवार्चन करें।

वृषभ- गोचर अष्टम भाव में चंद्र राशिश शुक्र सूर्य बुध के साथ पराक्रम भाव में शुभ है। सप्ताह का आरंभ प्रापंचिक चिंता मन में खिन्नता, आर्थिक चिंता देगा। वाणी पर संयम रखें। निर्णय सोच समझकर लेना चाहिए। व्यापास से लाभ मिल सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। वाहनादि का उपयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए। रक्तजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 13, 14, 15 और 16 भाग्य की शुभदता देगा। गुरु की अर्चना करें। गो-सेवा करें। शुभ रंग पीला है।

मिथुन- गोचर में सप्ताम भाव में चंद्र है। नौकरी पेशा जातक को तरक्की प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम पूर्वक कार्यक्षेत्र प्रगति देगा। प्रापंचिक सुखद रहेगा। न्यायिक कार्यों में यश प्रदान करेगा। विद्याक्षेत्र से जुड़े जातक को अनुकूल प्रभावशाली रहेगा। सप्ताह का मध्य का समय मानसिक चिंता, खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मौसम बीमारियां परेशान कर सकती हैं। शुभ दिनांक 13, 14, 16 और 17 हैं। श्रीगणेश की उपासना करें। शुभ रंग धानी है।

कर्क- गोचर षष्ठ भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ मानसिक चिंता दे सकता है। शनैं शनैं: कार्यक्षेत्र में प्रगति प्रदान करेगा। माता के पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। अधीनस्थजनों का सहयोग मिलेगाष स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। भूमि निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल वातावरण है। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। सप्ताह मध्यम फल देगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पाचनतंत्र से संबंधित पीड़ा मिल सकती है। शुभ दिनांक 13, 14, 15 और 17 है। शिवजी का दुग्ध अभिषेक करें। शुभ रंग क्रीम है।

सिंह- गोचर पंचम भाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह के आरंभ में उत्साह वर्धन मन में प्रसन्नता, कारोबार व्यापार में वृद्धि होगी। संतान पक्ष को प्रगति मिलेगी। कार्यस्थल से संबंधित कार्यों को गति करेगा। सप्ताह का मध्य का समय प्रापंचिक कार्यों में व्यस्तता प्रदान करेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में थकान, आलस्य रह सकता है। शुभ दिनांक 12, 16, 17 भाग्य की वृद्धि करेगा। शिवार्चन के सरजल अभिषेक करें। शुभ रंग गुलाबी है।

कन्या- गोचर चतुर्थ भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। आय स्थान में सूर्य बुध शुक्र रहेंगे। भूमि निर्माण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। आय-व्यय की स्थिति सम रहेगी। अचानक खर्चों में वृद्धि होगी। सप्ताह का अध्य का समय आर्थिक उन्नति देगा। कारोबार, व्यापार में नये अनुबंध मिल सकते हैं। अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नेत्रजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 13, 14, 15, 17 है। शिर्वाचन शुभ है। शुभ रंग पिस्ता है।

तुला- गोचर तृतीय भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। राशिश शुक्र, बुध, सूर्य दशम भाव में अच्छे हैं। कर्मक्षेत्र व्यापार में प्रगति मिलेगी। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिल सकती है। अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। भूमि कृषि कार्यों से लाभ मिल सकता है। यशस्वी कार्यों का योग बनता है। भूमि वाहनादि के लिए सुखद है। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह अच्छा है। शुभ दिनांक 12, 16, 17 है। शिवजी का गंगाजल से अभिषेक करें। शुभ रंग शुभश्वेत है।

वृश्चिक- गोचर द्वितीय भाव में चंद्र राशिश भौम नवम भाव में शुभदता प्रदान कर रहा है। सप्ताह का आरंभ मन में प्रसन्नता अतिथियों का आगमन प्रियजनों से संपर्क हो सकता है। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिल सकती है। आर्थिक शारीरिक सुखद मनोरंचक प्रवास के योग निर्माण होते हैं। सप्ताह अनुकूल प्रभाव देगा। शुभ दिनांक 13, 14, 15 है। शिवजी का गंगाजल से अभिषेक करें। शुभ रंग सुनहरा है।

धनु- गोचर में प्रथम में चंद्र का भ्रमण रहेगा। सप्ताह का आरंभ कार्यक्षेत्र व्यापार में यशप्रद रहेगा। आय की स्थिति सुदृढ़ रहेगी। धर्मकार्यों में अभिरूचि रहेगी। प्रापंचिक सुखद है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष को उन्नति प्राप्त होगी। अचानक लाभ की स्थिति निर्माण हो रही है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उदर जन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 15, 16, 17 भाग्य की शुभदता प्रदान करेगा। गुरुवार को श्री विष्णु अर्चना करें। शुभ रंग सुनहरा है।

मकर- गोचर व्यवसाय में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ मानसिक खिन्नता, प्रापंचिक चिंता आर्थिक कष्ट रह सकता है। सप्ताह का मध्य का समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रूका हुआ धन मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक को कार्यस्थल से संबंधित कार्यों में व्यस्तता प्रदान करेगा। सप्ताह के अंत में आशातीत सफलता प्रदान करेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पैरों में दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकता है। मंगलवार को श्रीहनुमान जी की अर्चना करें। शुभ दिनांक 13, 14, 15, और 16 है।

कुंभ- गोचर आय स्थान में चंद्र राशिश शनि केतु के साथ शुभदता प्रदान करेगा। कर्मक्षेत्र व्यापार में वृद्धि प्रदान करेगा। मांगलिक धर्मकार्यों में अभिरुचि रहेगी। यात्रा प्रवास सुखद होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट दिखाई देगी। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी। रक्तजन्य रोग आपको कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 12, 16 और 17 हैं। शिर्वाचन करें। शुभ रंग आसमानी है।

मीन- गोचर दशम भाव में चंद्र राशिश भाग्य स्थान में शुभदता प्रदान कर रहा है। सप्ताह का आरंभ व्यापार में यश प्रदान करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह अनुकूल है। भूमि वाहनादि के लिए समय कष्टप्रद है। शल्य चिकित्सा से संबंधित पीड़ा हो सकती है। सप्ताहा का उत्तर्राध प्रतिकूल रह सकता है। शुभ दिनांक 12, 14 और 15 है। शुभ रंग सुनहरा है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स