लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 31 May 2022: मेष और वृषभ सहित अन्य राशिवालों के लिए बेहद लाभकारी है आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

By रुस्तम राणा | Updated: May 31, 2022 06:32 IST

Aaj Ka Rashifal 31 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए नए-नए अवसर लेकर आएगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी-पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुख शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृषभ: आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बॉस से आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा।  

मिथुन: आज आपको कुछ मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। क्रोध से दूर रहें। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखें। इच्छा के विरूद्ध किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

कर्क: आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से कोई लंबित कार्य पूरा होगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। मुनाफा इच्छानुसार पाएंगे।

सिंह: आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन उत्तम है। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 

कन्या: आज आप अपने करियर-व्यापार की दिशा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। स्त्रियों एवं पानी से भय रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम से सफलता मिलेगी। 

तुला: आज मन में आशावादी विचार रखें। चुनौतियां आएंगी परंतु आप उनसे निपटने में सक्षम हैं। शारीरिकरूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी।  

वृश्चिक: आज आपको काम काज के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। किसी यात्रा पर जाना संभव हो सकता है।

धनु: आज आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

मकर: कामकाज की शुरूआत करने के लिए अच्छा दिन है। कुटुंबजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएं हैं। 

कुंभ: आज आप अपने कामकाज में अधिक व्यस्त नजर आएंगे। इसके चलते अपने परिजनों को कम समय दे पाएंगे। चल अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। स्वजनों के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

मीन: आज धन प्राप्ति के लिए किसी शॉर्ट कट अपनाने से बचें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स