लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 30 August 2022: आज वृषभ राशिवाले धन संचय करने में होंगे सफल, जानें क्या कहती है आपकी राशि

By रुस्तम राणा | Updated: August 30, 2022 06:46 IST

Aaj Ka Rashifal 30 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। तनाव न लें, परिस्थितियां जल्द ही आपके पक्ष में होंगी। किसी अधूरे काम को पूरा करने पर खुशी महसूस होगी। परिजनों या फिर रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ: आज आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आप धन संचय करने में सफल होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी को समझें। खेल या मनोरंजन में अपना समय देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर अत्यधिक काम का दबाव हो सकता है।

मिथुन: आज घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। आपको उतार-चढ़ावा का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। यार दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। 

कर्क: आज लंबी यात्रा के कारण आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपको किसी के माध्यम से पुरस्कार या फिर गिफ्ट मिल सकता है।  

सिंह: आज अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें, जो आपको भविष्य में काम आएगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रह सकता है। आज परिवार में किसी तरह का मांगलिक कार्य हो सकता है। किसी कार्य के पूर्ण हो जाने पर मन को अच्छा लगेगा।

कन्या: आज आज बाहरी यात्राओं का दौर रहेगा और यह यात्रा सुखद भी रहेगी। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। इंटरनेट पर फालतू की चीजों पर भी आपका समय नष्ट हो सकता है। आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा। 

तुला: आज हार न मानें और मनचाहा परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। आज के दिन धन उधार न लें तो बेहतर है। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि ले सकते हैं। घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक: आज  व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। धन के अभाव के कारण आप अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने में असफल रह सकते हैं। आपकी किस्मत रंग लाएगी।

धनु: आज आप किसी धर्मार्थ कार्य में भाग लेकर ऐसा कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा।

मकर: आज आपके पास रुका हुआ धन आएगा। माता जी का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में फायदा होगा। शादी योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

कुंभ: आज आपका कटु व्यवहार आपके परिवार को दुखी कर सकता है। अपनी गलती को दोहराएं नहीं। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में निराशा हाथ लग सकती है।

मीन: आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रोपर्टी में निवेश करने से आपको आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चेहरे पर चिंता का भाव नजर आ सकता है। सुखद समाचार मिलने के योग हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स